Last Updated:
Bhusawar Famous Pickle: भुसावर में मिलने वाले स्पेशल अचार और चटनियों का स्वाद लोगों के बीच खास पहचान रखता है. यहां आम, नींबू और मिर्ची समेत कई तरह के पारंपरिक अचार मिलते हैं. देसी मसालों और खास जायके के कारण इनकी मांग रहती है. अगर आप भी पारंपरिक राजस्थानी स्वाद के शौकीन हैं, तो भुसावर के मशहूर अचार और चटनियों की अलग-अलग वैरायटी के बारे में जरूर जानें.
भरतपुर जिले का भुसावर कस्बा अपनी खास पहचान और पारंपरिक स्वाद के लिए जाना जाता है. यहां के अचार और चटनियों का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. भुसावर में तैयार होने वाले विभिन्न प्रकार के अचार और चटनियां न केवल स्थानीय लोगों की पसंद बने हुए हैं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोग भी इन्हें खरीदना पसंद करते हैं. यहां की खासियत है कि स्वाद और पारंपरिक तरीके का अनूठा संगम देखने को मिलता है.
भुसावर के बाजारों में अचार की कई तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं. इनमें आम का अचार, नींबू का अचार, मिर्ची का अचार और कई खास मसालों से तैयार किए जाने वाले अचार शामिल हैं. इन अचारों को पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. जिसमें मसालों और अन्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा जाता है. यही वजह है.कि इनका स्वाद खाने के जायके को और भी बढ़ा देता है.
यहां मिलने वाला आम का अचार खासतौर पर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. कच्चे आम के टुकड़ों को विभिन्न मसालों और तेल के साथ तैयार किया जाता है. इसका खट्टा, तीखा और चटपटा स्वाद दाल, रोटी और पराठे के साथ खाने का मजा दोगुना कर देता है. वहीं नींबू का अचार भी अपने खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद के लिए पसंद किया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भुसावर की खास पहचान में नींबू की चटनी और मिर्ची का अचार भी शामिल हैं. नींबू की चटनी का खट्टा-मीठा स्वाद भोजन के साथ एक अलग ही जायका देता है. वहीं मिर्ची का अचार तीखा पसंद करने वाले लोगों की पहली पसंद बना रहता है. इसके अलावा यहां विभिन्न प्रकार की चटनियां भी मिलती हैं. जिन्हें अलग-अलग स्वाद और मसालों के साथ तैयार किया जाता है.
इन सबके बीच मुरब्बे और मुरब्बे से जुड़े अचार की वैरायटी भी लोगों को आकर्षित करती है. मीठे स्वाद के शौकीनों के लिए मुरब्बा खास पसंद बना हुआ है. फल और अन्य सामग्री से तैयार होने वाले मुरब्बे पारंपरिक स्वाद का एहसास कराते हैं. यहां अचार, चटनी और मुरब्बे की अलग-अलग वैरायटी होने से हर उम्र के लोगों को अपनी पसंद का स्वाद मिल जाता है.
भुसावर के पारंपरिक अचार और चटनियों की खासियत यही है कि यहां एक ही जगह पर खट्टा, मीठा, तीखा और चटपटा स्वाद चखने को मिलता है. यही वजह है कि भुसावर की पहचान केवल अपने कस्बे तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के इलाकों में भी यहां के अचार और चटनियों की खूब चर्चा होती है.अगर आप भी पारंपरिक स्वाद के शौकीन हैं.तो भुसावर के इन स्पेशल अचार, चटनियों और मुरब्बों का स्वाद जरूर चख सकते हैं.

