Monday, October 19, 2026
Homeबॉलीवुड'मैडम जी को शांत रखिए आप तो...', अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा...

‘मैडम जी को शांत रखिए आप तो…’, अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा अटपटा-सा पोस्ट, फैंस ने लिया जया बच्चन का नाम


Last Updated:

कौन बनेगा करोड़पति में दिलजीत दोसांझ की मौजूदगी के बाद खालिस्तानी संगठन ने उन्हें धमकी दी. इसी बीच अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. फैंस का रिएक्शन भी देखने को मिला.

महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 को होस्ट कर रहे हैं. हालिया एपिसोड में सिंगर दिलजीत दोसांझ पहुंचे थे और ये एपिसोड काफी चर्चा में भी रहा. इस एपिसोड के बाद खालिस्तानी ग्रुप ने सिंगर को धमकी भी दे डाली थी कि वह उनका ऑस्ट्रेलिया वाला कॉन्सर्ट बंद करवा देंगे. सिंगर ने अमिताभ बच्चन के पैर छूए तो खालिस्तानी संगठन खफा हो गया. खैर इस विवाद के बीच अमिताभ बच्चन ने फिर एक अटपटा सा पोस्ट किया है जिसे पढ़कर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने जो लिखा, उसे पढ़कर ढेर सारे यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ उनकी पत्नी व एक्ट्रेस जया बच्चन को बीच में ले आए तो कुछ ने कहा कि सर आप कुछ मत कहिए बस अपना ख्याल रखिए. वहीं कुछ ने तो काफी फनी कमेंट्स भी किए.

अमिताभ बच्चन ने किया अटपटा सा पोस्ट
2 नवंबर की दोपहर अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘FB 4471 – क्या कहें !!??’. अब इस पोस्ट का कनेक्शन क्या है. वह क्या कहना चाहते हैं, ये तो वही जाने. मगर सोशल मीडिया पर ये पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया. घंटेभर के अंदर इस पोस्ट पर 1 हजार से भी ज्यादा कमेंट्स आए.

क्या बोले बिग बी के फैंस
एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ न कहो, क्या कहना है और क्या ही सुनना है…’. वहीं दूसरे ने लिखा, ‘गुरुदेव जी आप स्वस्थ रहे मस्त रहे और हमको आपका आशीर्वाद मिलता रहे यही भगवान से प्रार्थना करता हूं.’ एक यूजर तो जया बच्चन को बीच में ले आया और लिखा, ‘बस मैडम जी को शांत रहने की सलाह बार बार देते रहिए’. एक ने कहा, ‘शायद कुछ कहने के लिए बचा नहीं’. वहीं कुछ यूजर्स ने बिग बी के अटपटे पोस्ट को लेकर कहा कि सर आजकल आप यह क्या-क्या लिख रहे हैं कुछ समझ में नहीं आ रहा है.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मैडम जी को शांत रखिए आप तो…’, अमिताभ बच्चन ने किया अटपटा-सा पोस्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments