Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: इंदौर में जहरीले पानी से 15 मौतें, सरकार...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: इंदौर में जहरीले पानी से 15 मौतें, सरकार बोली- 4 मरे, चांदी ₹5,300 महंगी, UP में बर्थडे के बाद भाजपा विधायक की मौत – Uttar Pradesh News


.

कल की बड़ी खबर MP के इंदौर में जहरीले पानी से हुईं 15 मौतों से जुड़ी रही। सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि सिर्फ 4 लोग ही मारे गए। दूसरी बड़ी खबर यूपी के बरेली में भाजपा विधायक की मौत को लेकर है।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • PM मोदी नई दिल्ली में भगवान बुद्ध से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अंडमान-निकोबार में जनसभा करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. इंदौर में जहरीले पानी से 15 मौतें, सरकार ने हाईकोर्ट में 4 बताया; राहुल बोले- जहर बंटा, प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा

भागीरथपुरा में शुक्रवार को गीताबाई की अंतिम यात्रा निकली। परिजन ने कहा- इनकी भी मौत दूषित पानी से हुई।

इंदौर में अस्पतालों और मृतकों के परिजनों ने जहरीले पानी से 15 लोगों की मौत की पुष्टि की। लेकिन MP सरकार ने हाईकोर्ट में सिर्फ 4 मौत होने की बात कही। अब मामले में 6 जनवरी को सुनवाई होगी। वहीं, मोहन सरकार ने नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटा दिया है। इसके अलावा दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामले में दो नेताओं के बयान…

राहुल गांधी: इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। मध्यप्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है। कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे। लेकिन मोदी जी हमेशा की तरह खामोश हैं।

उमा भारती: यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं। जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड।

पढ़ें पूरी खबर…

2. पाकिस्तानी नेता का दावा- भारत के विदेश मंत्री जयशंकर खुद आकर हाथ मिलाया, कहा- आपको पहचानता हूं

जयशंकर ने 31 दिसंबर को ढाका में पाकिस्तानी संसद के स्पीकर अयाज सादिक से हाथ मिलााया था।

जयशंकर ने 31 दिसंबर को ढाका में पाकिस्तानी संसद के स्पीकर अयाज सादिक से हाथ मिलााया था।

पाकिस्तान के स्पीकर अयाज सादिक ने कहा कि खालिदा जिया की अंतिम संस्कार में भारत के विदेश मंत्री ने खुद उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने कहा कि वह खुद मेरे पास आए और नमस्ते कहा। अपना परिचय दिया और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। जब मैं अपना परिचय देने ही वाला था तो उन्होंने कहा, मैं आपको पहचानता हूं।

बांग्लादेश में मिले दोनों नेता: भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार था, जब दोनों देशों के बड़े नेताओं ने आमने-सामने मुलाकात की और हाथ मिलाया। इसी वजह से इस मुलाकात को कूटनीतिक तौर पर अहम माना गया। हालांकि, एशिया कप के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए थे।

पढ़ें पूरी खबर…

3. मंत्री की मीटिंग में BJP विधायक को हार्ट अटैक, मौत; डॉ. श्याम बिहारी ने कल बर्थडे मनाया था

बरेली में भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। श्याम बिहारी सर्किट हाउस में थे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह मीटिंग ले रहे थे। दोपहर करीब सवा 2 बजे अचानक विधायक की तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। वे सीना पकड़कर बैठ गए। पसीना छूटने लगा। यह देख मीटिंग में अफरा-तफरी मच गई। विधायक को उनके सहयोगियों ने तत्काल मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। यह हॉस्पिटल सर्किट हाउस से करीब 7 किमी और विधायक के घर शक्तिनगर से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

डॉक्टरों ने विधायक को CPR दिया। वेंटिलेटर पर रखा। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और करीब 3 बजे मौत हो गई। विधायक ने एक जनवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

पढ़ें पूरी खबर…

4. उत्तराखंड की मंत्री के पति का शर्मनाक बयान, कहा- बिहार में 20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां

गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे कह रहे हैं कि बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है।

गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे कह रहे हैं कि बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल ने शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लड़की 20-25 हजार रुपए में मिल जाती हैं। RJD ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जदयू ने भी बयान को गलत ठहराया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री के पति ने माफी मांग ली।

भाजपा भी नाराज: बिहार बीजेपी के नेता भी नाराज हैं। भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा है, महिला कोई सौदे की वस्तु नहीं है। यह हर महिला का अपमान है। गिरधारी लाल का बयान घोर आपत्तिजनक और शर्मनाक है, जो उनके मानसिक दिवालियापन का संकेत है।

पढ़ें पूरी खबर…

5. कर्नाटक सरकार का दावा- 91% ने माना चुनाव निष्पक्ष; राहुल ने वोट चोरी के आरोप लगाए थे

राहुल गांधी ने 18 सितंबर, 2025 को 'वोट चोरी' के आरोप पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

राहुल गांधी ने 18 सितंबर, 2025 को ‘वोट चोरी’ के आरोप पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

कर्नाटक सरकार की एक एजेंसी के सर्वे में दावा किया गया है कि राज्य के 91% लोग मानते हैं कि देश में चुनाव निष्पक्ष होते हैं और EVM के नतीजे सटीक आते हैं। यह सर्वे ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी भाजपा पर कई राज्यों में ‘वोट चोरी’ का लगातार आरोप लगा रहे हैं। वे कर्नाटक के कलबुर्गी में भी वोट चोरी का दावा कर चुके हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है: ऐसे में भाजपा ने सर्वे रिपोर्ट को लेकर राहुल पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि यह सर्वे कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है। लोग अभी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा करते हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने सर्वे को खारिज करते हुए कहा कि यह सर्वे प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े एक व्यक्ति ने किया था।

पढ़ें पूरी खबर…

6. चांदी एक दिन में ₹5,300 रुपए महंगी, ₹2.34 लाख पहुंची; दस दिन में ₹34,483 रुपए महंगी हुई

एक किलो चांदी की कीमत 5,300 रुपए बढ़कर 2,34,550 रुपए पर आ गई है। चांदी पिछले 10 दिन में 34,483 रुपए महंगी हो चुकी है। साल 2025 में इसकी कीमत 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी।

सोना ₹1.34 लाख पार: 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,321 रुपए बढ़कर 1,34,782 रुपए पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था।

पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. स्पोर्ट्स: IPL में बांग्लादेशी प्लेयर विवाद, सरकार की रोक नहीं: खेल मंत्रालय बोला- BCCI स्टैंड ले; शाहरुख की KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9 करोड़ में खरीदा (पढ़ें पूरी खबर)
  2. इंटरनेशनल: न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने उमर खालिद के नाम लेटर लिखा: कहा- तुम्हारी चिंता है; 8 अमेरिकी सांसद बोले- जमानत मिले, तिहाड़ जेल में है खालिद (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: गुजरात में सुरेंद्रनगर के पूर्व कलेक्टर अरेस्ट: 1500 करोड़ की जमीन घोटाले का मामला, डिप्टी तहसीलदार के साथ 1 करोड़ लेने का आरोप (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: कर्नाटक के बेल्लारी में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े: हिंसा में एक की मौत; वाल्मीकि बैनर फाड़ने के आरोप में BJP विधायक समेत 11 पर FIR (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: उत्तराखंड में चमोली के आर्मी कैंप स्टोर में आग लगी: दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, 100 से ज्यादा जवान कैंपस में मौजूद थे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: जिनपिंग बोले- चीन और ताइवान का एक होना तय: अमेरिका की चेतावनी – चीन बेवजह तनाव बढ़ा रहा, ताकत से हालात बदलने की कोशिश नहीं करे (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: खालिस्तानी आतंकी की राष्ट्रगान को लेकर धमकी: बोला- पंजाब के स्कूल-कॉलेजों में ‘देह शिवा बर मोहे इहे’ गाएं; हिंदी भी हटाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  8. स्पोर्ट्स: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ख्वाजा ने लगाए नस्लीय भेदभाव के आरोप, संन्यास: कहा- पाकिस्तानी मुस्लिम होने के चलते दोहरा बर्ताव झेला; एशेज में आखिरी बार खेलेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  9. नेशनल: दिल्ली के कर्मचारी को पंजाबी बोलने-पढ़ने पर मजबूर किया: युवक बोला- पंजाब में हो तो पंजाबी आनी चाहिए; VIDEO सामने आया (पढ़ें पूरी खबर)
  10. इंटरनेशनल: ईरान में खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ, 7 मौतें: धार्मिक शहर कोम में हिंसा; ट्रम्प बोले- प्रदर्शनकारियों की हत्या हुई तो फिर हमला करेंगे (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

SIR ने 28 साल से मृत बुजुर्ग को जिंदा लौटाया

यूपी के मुजफ्फरनगर में 28 साल से मृत माने जा रहे मोहम्मद शरीफ जिंदा अपने पैतृक घर लौट आए। उन्हें SIR प्रक्रिया के लिए डाक्यूमेंट्स की जरूरत थी। इसी के लिए वे अपने पैतृक घर खतौली वापस लौट आए। उन्हें जिंदा देखकर घरवाले भावुक हो गए।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कर्क राशि वालों की प्रॉपर्टी की अच्छी डील हो सकती है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments