Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: हत्या और लूट...

मोतिहारी में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: हत्या और लूट के दो मामलों में था वांछित, 2 साल से पुलिस को थी तलाश – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल बदमाश को एसटीएफ और पिपरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के अकौना लालबेगिया गांव निवासी धर्मराज उर्फ सूरज सहनी के र

.

जिसके बाद टीम ने पिपरा पुलिस के साथ मिलकर अमवा गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। चिरैया थाना में उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। 7 सितंबर 2023 को धर्मराज ने अपने साथियों के साथ घोड़ासहन थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या की थी। इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

अपराधी से पूछताछ जारी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के अपराधियों की गिरफ्तारी से कानून व्यवस्था मजबूत होती है। पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच भी की जा रही है। इस केस से जुड़े अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments