Saturday, April 11, 2026
Homeफूडमोमो या फुल्की नहीं, चना घुघनी यूपी का फेवरेट स्ट्रीट फूड, लंबे...

मोमो या फुल्की नहीं, चना घुघनी यूपी का फेवरेट स्ट्रीट फूड, लंबे सफर का साथी, जानें रेसिपी


रायबरेली. भारत व्यंजनों वाला देश है. यहां के शहर अपने फूड आइटम्स की वजह से भी जाने जाते रहे हैं. जैसे यूपी में खाया जाने वाला चना घुघनी. ये यहां का स्ट्रीट फूड है. चना घुघनी का स्वाद ऐसा होता है कि आपके मुंह का टेस्ट बदल दे. स्नैक्स के रूप में खाएं या पूरियों के साथ ट्राई करें, हर बार बार-बार खाने का मन करेगा. यही कारण है कि यहां हर जगह चना घुघनी का टेस्ट मिल जाएगा. आइये जानते हैं कि इसे बनाते कैसे हैं. रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एमए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बताते हैं कि भारतीय लोग चना घुघनी खाना खूब पसंद करते हैं. इसे तैयार करने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखें तो ये और भी लाजवाब बनेगी.

इस सामग्री का करें इस्तेमाल

चना घुघनी बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ती है, जो इस प्रकार है-

चना
स्वादानुसार नमक
सही मात्रा में प्याज
सही मात्रा में टमाटर
लाल मिर्च
हल्दी पाउडर
गरम मसाला
काली मिर्च का पाउडर
जीरा का पाउडर
लहसुन अदरक पेस्ट
हिसाब से पानी

चना घुघनी बनाने के लिए पहले चना 5 से 6 घंटे तक भिगोएं
चना को साफ पानी से धोएं
चना की मात्रा के हिसाब से प्याज को बारीक काटें
टमाटर की मात्रा भी चना के हिसाब से लें
अब कढ़ाई में तेल, फोरन का छौंक लगाएं
तेल गर्म होने पर कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च को भूने
चना डालकर फिर थोड़ी देर चलाएं
हल्दी और नमक का इस्तेमाल करें
धनिया, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालें
लहसुन और अदरक पेस्ट डालकर थोड़ी देर पकाएं
अंत में पानी डालें और जब पानी सुख जाए तो गरम मसाला को डालें
जब चना घुघनी में पानी सुख जाए तो स्टोव बंद करें
खुश्बू के लिए बारीक कटा धनिया पत्ता ऊपर से डालें

स्नैक्स से लेकर पूरी तक

सिर्फ 15 से 20 मिनट में चना घुघनी तैयार हो जाएगा. इसे आप स्नैक्स के रूप में टेस्ट कर सकते हैं. फ्राई चूड़ा और मुरमुर के साथ ट्राई कर सकते हैं. आपके मुंह का स्वाद बदल सकता है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका भी स्वाद काफी अच्छा लगता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments