कैमूर, बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जारी अभियान के तहत कैमूर के मोहनियां थाना परिसर में जब्त 363.21 लीटर अवैध विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया। जिलाधिकारी कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कांड संख्या 479/26 से जुड़ी थी शराब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मोहनियां थाना कांड संख्या 479/26 से संबंधित शराब की बोतलों को तोड़कर नष्ट किया गया। कार्रवाई का उद्देश्य जब्त शराब के दोबारा इस्तेमाल की किसी भी संभावना को खत्म करना था। छापेमारी में हुई थी शराब की जब्ती थानाध्यक्ष के अनुसार, उक्त शराब पुलिस के विभिन्न छापेमारी अभियानों के दौरान बरामद की गई थी। शराबबंदी कानून के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। शराब तस्करी पर जारी रहेगा अभियान प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। शराब माफिया और तस्करों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

