वाराणसी पहुंचे धर्माचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी डॉ अनिकेत शास्त्री ने राम मंदिर चंदा चोरी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की जिसने चोरी की है और जो दोषी पाए गए हैं। उनके घरों पर सरकार बुलडोजर की कार्रवाई करे। साथ ही उन्होंने नया कानून बनाने की मांग भी उत्तर प्रदेश के सीएम से की। संस्कृत विश्वविद्यालय के योग संस्थान में स्वामी डॉ अनिकेत शास्त्री का स्वागत किया गया। काशी विद्वत धर्म परिषद की तरफ से आयोजित इस स्वागत समारोह में उन्होंने काशी को मुक्ति की नगरी बताया। दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई स्वामी डॉ अनिकेत शास्त्री ने कहा – राम मंदिर में चंदा चोरी हो या कोई भी चोरी हो यह शास्त्र में सदा सर्वथा निषिद्ध था। अपने संविधान में भी इसके लिए दंडविधान है। तो मै सरकार से यही कहूंगा की जो दोषी है। उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। और ऐसी चोरी आगे किसी भी मंदिरों में न हो इसके लिए प्रावधान हो और कानून बनाया जाए। योगी महराज जी से हम आग्रह करते हैं कि जो लोग भी राम मंदिर में चोरी के दोषी पाए गए हैं। उनके घरों के ऊपर भी बुलडोजर चलाया जाए। वेद और वेदांग से जुड़ी हुई काशी स्वामी डॉ अनिकेत शास्त्री ने कहा – मै महाराष्ट्र के नासिक से मुक्ति की धरती काशी में आया हूं। काशी विद्वत धर्म परिषद की जो परंपरा रही है। उसके माध्यम से यह काशी नगरी सिर्फ नगरी न रहकर यह ज्ञान और वेद वेदांग से जुड़ी हुई है। ऐसा दिव्य कार्य काशी विद्वत धर्म परिषद लगतार काशी में कर रहा है। आज हमें यहां आने का मौका मिला है। कुछ दिन प्रवास कर काशी में सभी मंदिरों में पूजन अर्चन करूंगा और फिर प्रस्थान करूंगा।
Source link
योगी जी लाएं चंदा चोरी पर नया कानून: वाराणसी पहुंचे धर्माचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले – राम-मंदिर के चंदा-चोरों के घरों पर चले बुलडोजर – Varanasi News
RELATED ARTICLES

