रक्षाबंधन पर्व पर दो दिन रोडवेज बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार और शनिवार को यह सुविधा रहेगी। पंडित राजेश दवे ने बताया- इस साल रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा नहीं है। ऐसे में पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। इसका श्रेष्ठ समय सुबह 7:52 बजे से सुबह 11:14 बजे तक लाभ और अमृत का चौघड़िया है। दिन में 12:14 बजे से 2:08 बजे तक अभिजीत एवं शुभ का श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त है। शाम को 5:21 बजे से 6:58 बजे तक राखी बांधने का श्रेष्ठ और उत्तम मुहूर्त है। इस समय बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर दीर्घ आयु की कामना करें। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त चंचल (मध्यम) सुबह- 6:26 से 7:52 लाभ (श्रेष्ठ)- सुबह- 7:52 से 9:28 अमृत (श्रेष्ठ)- 9:28 से 11:14 तक अभिजीत एवं शुभ (श्रेष्ठ)-12:14 से 2:08 चंचल- शाम 5:21 से 6:58 दो दिन महिलाओ के लिए निशुल्क यात्रा राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में दो दिन तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इस निर्णय से हजारों महिलाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। निशुल्क यात्रा सुविधा 28 अगस्त को रात 12 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में प्रदेशभर में संचालित रोडवेज बसों में महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पीहर जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को यात्रा में सुविधा होगी।
Source link

