Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरतलाम में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर दी चेतावनी: बोले- मांगें...

रतलाम में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर दी चेतावनी: बोले- मांगें नहीं मानीं तो चुनाव में BJP को वोट नहीं देंगे; भावांतर योजना के खिलाफ विरोध – Ratlam News


रतलाम जिले के दंतोड़िया गांव में किसानों ने अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर शनिवार दोपहर ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले चुनावों में पोलिंग बूथ स्तर पर भाजपा को वोट नहीं

.

मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार दोपहर दंतोड़िया गांव में ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली गांव में भ्रमण करने के बाद श्री त्रिमूर्ति बालाजी मंदिर प्रांगण पहुंची। यहां किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान से न्याय की प्रार्थना की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए एक ज्ञापन मंदिर के पुजारी जगदीश पाठक को सौंपा।

रैली के बाद किसानों में मंदिर में पुजारी को ज्ञापन सौंपा।

सरपंच-पटवारी को सौंपा CM के नाम ज्ञापन इसके बाद किसानों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री और रतलाम कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन गांव के सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी, पटवारी गोपाल भूरिया और सचिव बंशीलाल भाभर को सौंपा। इस दौरान गांव पटेल शांतिलाल पाटीदार, सोहनलाल पाटीदार, आनंदीलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

गांव दंतोडिया के किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली।

गांव दंतोडिया के किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली।

किसानों की यह हैं प्रमुख मांगें

  • भावांतर योजना बंद कर फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर हो और तत्काल भुगतान किया जाए।
  • नीलगाय और जंगली सुअर से सुरक्षा के लिए जाली फेंसिंग योजना पर 75% सब्सिडी तुरंत दी जाए।
  • किसानों को जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए।
  • बिना कटौती के बिजली सप्लाई दी जाए।
  • प्याज की नेफेड खरीदी तत्काल बंद हो, क्योंकि किसानों के पास भंडारण की सुविधा है।
  • फसल नुकसानी का मुआवजा ₹11 हजार प्रति बीघा दिया जाए।
  • फसल बीमा योजना का वास्तविक भुगतान किसानों को मिले।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments