Last Updated:
Advance Booking: दशहरा पर करण जौहर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हो रही हैं. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर टकराएंगीं. एडवांस बुकिंग में कांतारा ने हुंकार भरी और सनी संस्कारी पर भारी पड़ी.चलिए बताते हैं किस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अबतक कितने का कलेक्शन किया है.
नई दिल्ली. दशहरा के मौके पर बॉलीवुड और साउथ से दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. बॉलीवुड से जहां करण जौहर कीएक बड़ बजट की फुल फैमिली मसाला एंटरटेनर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं. वहीं साउथ से एक फुल पावर पैक्ड एक्शन मूवी रिलीज हो रही है जिसका फैंस को सालों से इंतजार था. ये दो फिल्में जो इस हफ्तें थिएटर्स में टकराने वाली हैं- वो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1 है. इन दोनों ही फिल्मों के लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.
एडवांस बुकिंग में भारी पड़ी कांतारा
अब अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है. अब तक के आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म कुछ 10.50 से 12.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है. फिल्म को प्रमोशन और बड़े बैनर के नाम का फायदा मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं. फिल्म के अबतक सिर्फ 4,500 टिकट ही बिके हैं.

