Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरायसेन में 44 डिग्री पहुंचा तापमान: भीषण गर्मी से सड़कों का...

रायसेन में 44 डिग्री पहुंचा तापमान: भीषण गर्मी से सड़कों का डामर पिघला; दोपहर में बाजार में पसरा सन्नाटा – Raisen News




रायसेन में इस सीजन में दूसरी बार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के कारण शहर में कई जगहों पर सड़कों का डामर पिघल गया। सुबह 11 बजे के बाद ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया और गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने शहर के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ड्रोन से शहर की प्रमुख और सबसे व्यस्त सड़कों का जायजा लिया गया, तो वे पूरी तरह सूनी दिखाई दीं। आम दिनों में वाहनों से भरी रहने वाली इन सड़कों पर लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। गमछे और पेड़ों की छांव का लिया सहारा
जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोग गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आए। कई लोग पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशते दिखे। वहीं, गर्म हवाओं और लू से बचाव के लिए लोगों ने अपने चेहरे को गमछे और रुमाल से ढक कर रखा। रात में भी उमस बरकरार, लू का अलर्ट
दिन के साथ-साथ रात की गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। रात का तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से उमस और बेचैनी बनी हुई है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में क्षेत्र में तेज लू चलने का अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
गर्मी के तीखे तेवर देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही छोटे बच्चों और बुजुर्गों को धूप से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। पानी और तरल पदार्थों का करें सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। इसके अलावा तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करें। यदि किसी को चक्कर, घबराहट या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से संपर्क करें। देखिए तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments