राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी ने काला दिवस मनाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजाद पार्क से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। काले झंडों के साथ निकला जुलूस कार्यकर्ता आजाद पार्क से परशुराम सर्किल और अहिंसा सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में काले झंडे थे। उन्होंने ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ और ‘चुनाव आयोग मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना जिला अध्यक्ष महावीर मीणा ने प्रदर्शन को संविधान की आत्मा पर हमला बताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा ने कहा कि तानाशाही सरकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीसीसी सचिव गुड्डू कादरी ने राहुल गांधी को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ने वाला नेता बताया। संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग तुरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए संवैधानिक संस्थाओं का इस तरह इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में पीसीसी सचिव गुड्डू कादरी, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चेतराम मीणा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, जिला प्रवक्ता किशनगोपाल मीणा, सोशल मीडिया प्रभारी गिरिराज मीणा, कांग्रेस नेता गोपाल माहेश्वरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंकित बूलीवाल, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रामराज मीणा, पूर्व उपप्रधान रामस्वरूप मीणा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यासीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सरपंच गिरिराज मीणा, रामचंद्र मेघवाल, रतनलाल मेघवाल, गजानंद मेहर, नगर परिषद पार्षद देवराज गोचर, मोहसिन बैग, ईरफान इलु, शकील भाई, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जोनेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष बिलाल खान, जिला महासचिव समीर पठान, विष्णु कुमावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष यजदानी, सुजल वर्मा, अरशान, सत्यम वैष्णव, फेजान, कांग्रेस नेता राधेश्याम मीणा, नीरज मीणा और शिवम खटीक सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
Source link

