भाजपा की क्षेत्रीय मीडिया टीम शनिवार की देर रात जारी कर दी गई। अब तक सह संयोजक की भूमिका निभा रहे राहुल तिवारी को क्षेत्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। सांसद रविकिशन शुक्ला के प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह एवं मनोनीत पार्षद चंदन आर्या को सह संयोजक ब
.
क्षेत्रीय टीम की घोषणा काफी पहले हो चुकी थी लेकिन मीडिया संयोजक एवं सह संयोजकों के नाम घोषित नहीं हुए थे। लंबे समय से भाजपा से जुड़े राहुल तिवारी 2020 के बाद से ही क्षेत्रीय भाजपा की मीडिया टीम में काम कर रहे हैं। इस बार उन्हें मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
राहुल ने पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की है और सक्रिय रूप से पत्रकार भी रहे हैं। उसके बाद वह भाजपा से जुड़ गए। मीडिया से जुड़े लंबे अनुभव के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले राहुल तिवारी के नाम की चर्चा पहले से इस पद के लिए चल रही थी। शनिवार को इसपर मुहर भी लग गई।
लंबे समय से भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया टीम की घोषण का इंतजार किया जा रहा था।
दूसरी ओर सांसद रविकिशन शुक्ला के प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह को भी क्षेत्रीय टीम में जगह दी गई है। उन्हें मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। समरेंद्र भी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है। आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में उनकी अच्छी पहचान रही है।
चंदन आर्या ने महानगर भाजपा में मीडिया प्रभारी के रूप में लंबे समय तक कार्य किया है। कुछ समय पहले सरकार की ओर से उन्हें नगर निगम गोरखपुर में पार्षद मनोनित किया गया है। जिसके बाद महानगर की नई कार्यकारिणी में मीडिया की जिम्मेदारी दूसरे को दी गई थी। अब चंदन के अनुभवों का लाभ लेने के लिए उन्हें क्षेत्रीय मीडिया टीम में जगह दी गई है।

