Friday, May 8, 2026
Homeविदेशरिपोर्ट: सऊदी अरब का अमेरिका को एयरस्पेस देने से इनकार: क्राउन...

रिपोर्ट: सऊदी अरब का अमेरिका को एयरस्पेस देने से इनकार: क्राउन प्रिंस की नाराजगी के बाद ट्रम्प ने होर्मुज से जहाजों का रेस्क्यू रोका


  • Hindi News
  • International
  • Iran US War Ceasefire Situation LIVE Update; Donald Trump Tehran Nuclear Weapons | Hormuz Strait

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने 4 मई को होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही शुरू करने के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया था। हालांकि एक दिन बाद ही ट्रम्प ने इसे रोकने का आदेश दिया। तब ट्रम्प ने कहा था कि पाकिस्तान के कहने पर उन्होंने यह ऑपरेशन रोका है।

हालांकि अब यह दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब की वजह से अमेरिका को यह कदम उठाना पड़ा। NBC न्यूज के मुताबिक सऊदी अरब ने इस मिशन में शामिल अमेरिकी विमानों को अपने एयरस्पेस और एयरबेस के इस्तेमाल की इजाजत देने से इनकार कर दिया।

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प ने अचानक सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन का ऐलान कर दिया था। इससे खाड़ी के सहयोगी देश चौंक गए। सऊदी लीडरशिप इससे नाराज हो गया। ट्रम्प ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत भी की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। अमेरिका 2 दिन में सिर्फ 3 जहाज पार करा पाया और आखिरकार ट्रम्प को यह ऑपरेशन रोकना पड़ा।

तेहरान में एक महिला अमेरिका विरोधी बिलबोर्ड के आगे ईरानी झंडा लहरानी हुई। बिलबोर्ड में राष्ट्रपति ट्रम्प की मूंछ को होर्मुज स्ट्रेट के रूप में दर्शाया गया है।

तेहरान में एक महिला अमेरिका विरोधी बिलबोर्ड के आगे ईरानी झंडा लहरानी हुई। बिलबोर्ड में राष्ट्रपति ट्रम्प की मूंछ को होर्मुज स्ट्रेट के रूप में दर्शाया गया है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

अमेरिका-ईरान समझौता आगे बढ़ा: रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच 14 पॉइंट वाला समझौता (MOU) तैयार है। हालांकि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत पहले से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है।

अमेरिका ने UNSC में प्रस्ताव पेश किया: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बहाल कराने के लिए UNSC में नया प्रस्ताव पेश किया है। दूसरी तरफ ईरान ने सदस्य देशों से इस प्रस्ताव को खारिज करने की अपील की।

चीन-ईरान के बीच बैठक: चीन और ईरान के बीच बीजिंग में हाई-लेवल बैठक हुई। चीन ने युद्ध तुरंत रोकने की बात कही और ईरान को समर्थन का भरोसा दिया। वहीं ईरान चाहता है कि ट्रम्प की चीन यात्रा के दौरान बीजिंग अमेरिका के दबाव में कोई ऐसा फैसला न ले जिससे तेहरान को नुकसान हो।

ट्रम्प बोले- स्थिति कंट्रोल में है: ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की नौसेना, वायुसेना, मिसाइल सिस्टम और रडार नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति हमारे कंट्रोल में है और अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका पहले से बड़े हमले करेगा।

होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर हमला: फ्रांस की शिपिंग कंपनी CMA CGM ने बताया कि उसके एक कार्गो जहाज पर मिसाइल या ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें कुछ क्रू मेंबर घायल हो गए।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

09:48 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

UAE ईरानी हमलों का रिकॉर्ड तैयार करेगा

UAE ने कहा है कि वह मध्य पूर्व युद्ध के दौरान ईरान की तरफ से हुए हमलों का पूरा रिकॉर्ड तैयार करने के लिए राष्ट्रीय कमेटी बनाएगा। सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कमेटी भविष्य में कानूनी कार्रवाई में मदद के लिए दस्तावेज तैयार करेगी।

सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने बताया कि नई राष्ट्रीय कमेटी को ईरानी आक्रामकता से जुड़े सभी हमलों और सैन्य कार्रवाइयों की निगरानी और दस्तावेज तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कमेटी की जांच और दस्तावेजीकरण का इस्तेमाल UAE राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी प्रयासों में करेगा। इसके तहत एक व्यापक रिकॉर्ड फाइल तैयार की जाएगी।

UAE का दावा है कि ईरान की तरफ से 2800 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए। इन हमलों में प्रमुख इमारतें, एयरपोर्ट और ऊर्जा सुविधाएं निशाने पर रहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, खाड़ी देशों में UAE सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।

08:25 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- एयर डिफेंस ने छोटे ड्रोन गिराए

ईरान के बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किया गया।

मिजान न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केश्म द्वीप में सुने गए धमाके एयर डिफेंस की कार्रवाई के दौरान हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने कई छोटे ड्रोन को इंटरसेप्ट किया।

वहीं, तस्नीम न्यूज एजेंसी ने भी सूत्रों के हवाले से कहा कि बंदर अब्बास में एयर डिफेंस ने दो ड्रोन मार गिराए हैं। रिपोर्ट में ड्रोन किसके थे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ईरानी अधिकारियों की तरफ से भी विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

08:23 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का हॉर्मुज में टैंकर पर अमेरिकी हमले का दावा

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने दावा किया है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक ईरानी टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद ईरानी सेना ने मिसाइल हमला किया। IRIB ने यह जानकारी एक सैन्य अधिकारी के हवाले से दी है।

सैन्य अधिकारी के मुताबिक, ईरान की सेना ने “दुश्मन यूनिट्स” को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। अधिकारी ने दावा किया कि इन यूनिट्स को नुकसान पहुंचा और वे इलाके से हट गईं।

रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कथित अमेरिकी हमला कब हुआ और दुश्मन यूनिट्स किस देश या सैन्य बल से जुड़ी थीं। हमले में हुए नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी नहीं हुई है।

IRIB की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी टैंकर पर हुए कथित अमेरिकी हमले के जवाब में की गई। फिलहाल अमेरिका की तरफ से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

05:34 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

स्पेन ने फिलिस्तीन समर्थक UN अधिकारी को सम्मानित किया

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी फ्रांसेस्का अल्बानीज को ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट सम्मान दिया है।। उन्हें यह सम्मान फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में आवाज उठाने के लिए दिया गया।

फ्रांसेस्का अल्बानीज ने गाजा युद्ध के दौरान कई बार इजराइल की कार्रवाई की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि गाजा में आम लोगों को भारी नुकसान हो रहा है।

स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज भी इजराइल और अमेरिका की नीतियों के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। उन्होंने गाजा और ईरान युद्ध को गलत बताया है। साथ ही उन्होंने फिलिस्तीन को एक अलग देश के रूप में मान्यता भी दी है।

05:26 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका का दावा- ईरान का तेल उत्पादन 4 लाख बैरल प्रतिदिन घटा

अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने दावा किया है कि ईरान ने अपने तेल उत्पादन में करीब 4 लाख बैरल प्रतिदिन की कमी की है। उन्होंने अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज से बातचीत में यह बात कही।

क्रिस राइट के मुताबिक, आने वाले समय में ईरान का तेल उत्पादन और कम हो सकता है। ईरान को तेल स्टोर करने और निर्यात करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर उत्पादन पर दिखाई दे रहा है।

05:08 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान से जुड़े नए प्रतिबंध लगाए

अमेरिका ने ईरान से जुड़े कुछ लोगों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें इराक के डिप्टी ऑयल मिनिस्टर अली मारीज अल-बहादली का नाम भी शामिल है।

अमेरिका का आरोप है कि उन्होंने तेल कारोबार के जरिए ईरान और उसके समर्थित समूहों की मदद की। इसी वजह से उन पर कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा अमेरिका ने इराक के तीन अन्य अधिकारियों और चार कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का कहना है कि ये लोग ईरान समर्थित नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और उनकी आर्थिक मदद कर रहे थे।

04:50 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान अभी अमेरिका के प्रस्ताव पर विचार कर रहा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि इस समय सबसे अहम मुद्दे युद्धविराम, युद्ध को खत्म करने की कोशिश और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना हैं।

बघाई ने कहा कि ईरान अभी भी अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होने के बाद ही आगे की दिशा तय की जाएगी।

अमेरिका ने ईरान का शांति के लिए जो प्रस्ताव दिया है उसमें सबसे पहले युद्ध खत्म करने की घोषणा, 30 दिनों तक दोनों देशों की विस्तृत बातचीत, होर्मुज, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे शामिल हैं।

04:31 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में 1500 जहाज फंसे

संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी IMO के महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज ने कहा है कि होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंस गए हैं।

पनामा में आयोजित एक समुद्री सम्मेलन में उन्होंने बताया कि इन जहाजों के साथ लगभग 20 हजार चालक दल के सदस्य यानी नाविक भी फंसे हुए हैं।

04:16 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

UAE पर हमलों को लेकर चीन ने चिंता जताई

चीन ने UAE पर हुए हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का विरोध किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि बीजिंग ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़े।

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए। साथ ही आम नागरिकों और गैर-सैन्य ठिकानों की सुरक्षा भी जरूरी है।

चीन ने कहा कि इस समय सबसे जरूरी बात तुरंत और पूरी तरह युद्धविराम लागू करना है, ताकि संघर्ष और ज्यादा न फैले।

03:38 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

EU बोला- टूरिज्म इंडस्ट्री को अभी इमरजेंसी मदद की जरूरत नहीं

यूरोपीय यूनियन (EU) का मानना है कि ईरान युद्ध का असर अभी इतना गंभीर नहीं हुआ है कि टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए स्पेशल इमरजेंसी कदम उठाने पड़ें। रॉयटर्स के मुताबिक, EU इस मामले में शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी कर सकता है।

ड्राफ्ट दस्तावेज में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति कोविड-19 जैसी नहीं है, इसलिए फिलहाल पर्यटन क्षेत्र के लिए अलग से राहत पैकेज की जरूरत नहीं दिखाई दे रही।

हालांकि, ईरान युद्ध का असर वैश्विक बाजारों और एयरलाइन इंडस्ट्री पर दिखाई दे रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद जेट फ्यूल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। इससे यूरोपीय एयरलाइंस पर खर्च बढ़ गया है और उड़ानें रद्द होने की आशंका भी बढ़ रही है।

03:26 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह का इजराइल के मेरकावा टैंक पर हमला

हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान के बियादा इलाके में इजराइल के एक मेरकावा टैंक पर हमला किया। एक दूसरे बयान में हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने दैर सिरयान इलाके में इजराइल के D9 बुलडोजर को भी निशाना बनाया।

इससे पहले इजराइली सेना ने बताया था कि दक्षिणी लेबनान में हुए एक विस्फोटक ड्रोन हमले में उसके चार सैनिक घायल हुए हैं। इनमें एक सैनिक की हालत गंभीर बताई गई है।

मेरकावा टैंक की सबसे बड़ी खासियत इसका मजबूत डिफेंस सिस्टम है। इसमें भारी कवच लगाया गया है, जो मिसाइल और रॉकेट हमलों से बचाव करता है।

मेरकावा टैंक की सबसे बड़ी खासियत इसका मजबूत डिफेंस सिस्टम है। इसमें भारी कवच लगाया गया है, जो मिसाइल और रॉकेट हमलों से बचाव करता है।

03:10 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज बंद होने से सोमालिया में भुखमरी का संकट

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने कहा है कि होर्मुज बंद होने और युद्ध के असर से सोमालिया में भुखमरी का संकट और गंभीर हो गया है। ईंधन और खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने से सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।

WFP के मुताबिक, सोमालिया इस समय पिछले कई सालों के सबसे कठिन खाद्य संकटों में से एक का सामना कर रहा है। सूखे और संघर्ष की वजह से हालात खराब कर दिया है।

संस्था की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि गंभीर भूख झेल रहे लोगों की संख्या एक साल में लगभग दोगुनी होकर 65 लाख पहुंच गई है। इनमें करीब 20 लाख लोग बेहद आपात स्तर की भूख का सामना कर रहे हैं।

सोमालिया में WFP के निदेशक हमीद नुरू ने कहा कि कई परिवारों को अपना सामान बेचने, खाने की मात्रा घटाने और मदद की तलाश में घर छोड़ने तक के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस बार लोगों को मदद भी आसानी से नहीं मिल पा रही है।

02:47 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान और पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने फोन पर बात की

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के बीच फोन पर बातचीत हुई है। अराघची ने बताया कि दोनों देशों ने बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की बात भी कही गई।

02:27 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका विदेशमंत्री ने पोप लियो से मुलाकात की

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेटिकन में पोप लियो से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक करीब 30 मिनट तक चली। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पोप लियो के बीच तनाव बना हुआ है।

ट्रम्प ने हाल ही में पोप की आलोचना की थी, क्योंकि पोप ने ईरान युद्ध का विरोध करते हुए शांति की अपील की थी। पोप लियो ने ट्रम्प के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि वह सिर्फ शांति और मानवता का संदेश दे रहे हैं।

02:04 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान-इजराइल वार्ता का दूसरा दौर अगले हफ्ते वॉशिंगटन में

लेबनान और इजराइल के बीच चल रही बातचीत का दूसरा दौर अगले हफ्ते वॉशिंगटन में होने वाला है। अल जजीरा अरबी से बातचीत में एक लेबनानी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने हाल के दिनों में लेबनान में इजराइली कार्रवाइयों को कम करने की कोशिश की है।

अधिकारी के मुताबिक, अगले दौर की बातचीत में सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें लेबनान से इजराइली सैनिकों की पूरी वापसी, कैदियों की रिहाई और युद्ध के बाद पुनर्निर्माण जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे।

लेबनानी अधिकारी ने साफ कहा कि देश इजराइल के साथ शांति समझौते की तरफ नहीं बढ़ रहा है। उनका कहना था कि लेबनान सिर्फ अपने अधिकारों की बहाली और ‘हमला न करने’ जैसे समझौते की बात कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान की कोशिशों से युद्धविराम होता है तो लेबनान उसका स्वागत करेगा, लेकिन किसी भी समाधान में लेबनान की सरकारी संस्थाओं की भूमिका जरूरी होनी चाहिए।

01:46 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट बोले- ट्रम्प अपनी इमेज बचाने की कोशिश कर रहे

तेहरान के एक एक्सपर्ट अली अकबर दरेइनी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब ईरान के साथ ऐसा समझौता चाहते हैं, जिससे वह अमेरिकी जनता के सामने अपनी छवि बचा सकें। उनका कहना है कि अमेरिका अब तक होर्मुज को दोबारा पूरी तरह खोलने में सफल नहीं हुआ है।

दरेइनी के मुताबिक, ट्रम्प को उम्मीद थी कि चीन यात्रा से पहले वह कोई बड़ी सफलता हासिल कर लेंगे, लेकिन ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश कामयाब नहीं रही। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल को लगा था कि हमला करने के बाद ईरान पीछे हट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एक्सपर्ट ने दावा किया कि ईरान किसी भी हालत में आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उनके मुताबिक, इजराइल और उसके समर्थकों ने ट्रम्प को यह भरोसा दिलाया था कि सैन्य दबाव से ईरान झुक जाएगा, लेकिन अब तक ईरान अपने रुख पर कायम है।

01:34 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कतर को अमेरिका-ईरान विवाद के डिप्लोमेटिक समाधान की उम्मीद

कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का कूटनीतिक समाधान निकलने की अच्छी संभावना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और इजराइल मध्य पूर्व के मौजूदा संकट को खत्म करने की दिशा में कदम उठाएंगे।

एक इंटरव्यू में शेख मोहम्मद ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाला कोई भी समझौता क्षेत्र के देशों और पूरी दुनिया के हितों को ध्यान में रखकर होना चाहिए।

01:11 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान युद्ध से स्विट्जरलैंड की बिजली सप्लाई खतरे में

स्विट्जरलैंड के फेडरल इलेक्ट्रिसिटी कमीशन ने चेतावनी दी है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों से बने हालात से आने वाली सर्दियों में गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इससे यूरोप और स्विट्जरलैंड की इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम पर भी असर पड़ने का खतरा है।

दरअसल, यूरोप काफी हद तक मिडिल ईस्ट से आने वाले तेल और गैस पर निर्भर है। ईरान ने 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिकी और इजराइली हमलों के जवाब में होर्मुज को दूसरे देशों के तेल और गैस निर्यात के लिए बंद कर दिया था।

12:35 PM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू बोले- इजराइल को धमकी देने वाला बचेगा नहीं

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हिजबुल्लाह के मारे गए कमांडर अहमद बलूत को यह गलतफहमी थी कि बेरूत में उसे कोई खतरा नहीं है।

अहमद बलूत हिजबुल्लाह की खास रदवान यूनिट का कमांडर था और बुधवार को बेरूत के दक्षिणी इलाके में हुए इजराइली हमले में मारा गया।

नेतन्याहू ने कहा कि बलूत को लगता था कि वह बेरूत में छिपकर इजराइल के खिलाफ हमलों की योजना बनाता रहेगा, लेकिन ऐसा अब नहीं होगा। जो भी इजराइल को धमकी देगा, उसकी जान खतरे में होगी।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि सीजफायर के बावजूद इजराइली सेना गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाकों को निशाना बनाती रहेगी।

11:48 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने सीजफायर के बाद हिजबुल्लाह के लड़ाके मारे

इजराइली सेना ने दावा किया है कि अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद से अब तक 220 हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं। यह जानकारी इजराइली सेना के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने दी।

सेना के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में इजराइल ने 85 हिजबुल्लाह सदस्यों को मार गिराया और संगठन के 180 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

हालांकि, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 2 मार्च से अब तक इजराइली हमलों में 2700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

11:15 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पोप लियो से मिलने वेटिकन पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो वेटिकन पहुंचे हैं, जहां उनकी मुलाकात पोप लियो से होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब ईरान युद्ध को लेकर व्हाइट हाउस और वेटिकन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोप लियो की खुलकर आलोचना की थी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोप को अपराध के मुद्दे पर “कमजोर” और विदेश नीति के लिए “खराब” बताया था।

यह विवाद तब बढ़ा जब पोप लियो ने अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद मध्य पूर्व में शांति की अपील की थी। उन्होंने ट्रम्प की उस धमकी की भी आलोचना की थी, जिसमें ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की बात कही गई थी।

11:06 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांस बोला- होर्मुज खुलने तक ईरान पर प्रतिबंध जारी रहेंगे

फ्रांस के विदेश मंत्री जां-नोएल बारो ने कहा है कि जब तक होर्मुज पूरी तरह खुल नहीं जाता, तब तक ईरान पर लगे प्रतिबंध नहीं हटाए जाएंगे।

फ्रांसीसी टीवी चैनल आरटीएल से बातचीत में उन्होंने कहा कि होर्मुज को बंद नहीं किया जा सकता और न ही इसे दबाव या धमकी के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

बारो ने कहा कि फ्रांस और यूरोप को ऐसी स्थिति से बचना होगा, जहां उन्हें उन युद्धों की कीमत चुकानी पड़े जिनकी शुरुआत उन्होंने नहीं की।

उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप को तेल और हाइड्रोकार्बन पर अपनी निर्भरता कम करनी चाहिए। साथ ही डिजिटल तकनीकों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने से भी बचना चाहिए, ताकि भविष्य में संकट और संघर्षों में फंसने का खतरा कम हो।

10:49 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मुलाकात की

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ हुई अपनी हालिया बैठक की तारीफ की है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली।

पजशकियन ने कहा कि इस मुलाकात में सबसे खास बात खामेनेई का व्यवहार और बातचीत का तरीका था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम लीडर का रवैया बेहद सरल, आत्मीय और भरोसा बढ़ाने वाला था।

10:28 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल का दक्षिणी लेबनान के इलाके खाली करने का आदेश

इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान के तीन इलाकों के लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगह जाने का आदेश दिया है। ये आदेश दैर अल-जहरानी, बफरोआ और हबूश कस्बों के लिए जारी किए गए हैं।

इजराइली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है, इसलिए सेना को कार्रवाई करनी पड़ रही है।

सेना ने चेतावनी दी कि जो लोग हिजबुल्लाह के लड़ाकों, ठिकानों या हथियारों के पास रहेंगे, उनकी जान को खतरा हो सकता है।

10:00 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान के नबातियेह में इजराइल का हवाई हमला, 1 की मौत

दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर में इजराइल ने हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।

लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नबातियेह के अल-मसलाख इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग पर हमला हुआ, जिससे इमारत बुरी तरह टूट गई।

एक ड्रोन हमला इवेंजेलिकल स्कूल के पास भी किया गया। इसके कुछ देर बाद स्कूल के आसपास कई और हवाई हमले हुए। धमाकों से आसपास की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। स्थिति को देखते हुए नबातियेह अल-फौका जाने वाली मुख्य सड़क बंद कर दी गई है।

09:35 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट- अमेरिका-ईरान समझौते में लेबनान भी शामिल हो सकता है

दोहा इंस्टीट्यूट फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के प्रोफेसर मोहम्मद एलमासरी का कहना है कि अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए अगर ईरान कोई समझौता करता है, तो उसमें लेबनान का मुद्दा भी शामिल हो सकता है। हालांकि, यह अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

अल जजीरा से बातचीत में एलमासरी ने कहा कि उनके हिसाब से ईरान ऐसा समझौता चाहता है, जिसमें अमेरिका और उसका सहयोगी इजराइल दोनों यह वादा करें कि वे हमला नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि इजराइल के “ग्रेटर इजराइल” विस्तारवादी एजेंडे में लितानी नदी के दक्षिण में लेबनान के कुछ इलाकों पर कब्जा करना भी शामिल है।

एलमासरी के मुताबिक, ईरान इसे आसानी से स्वीकार नहीं करेगा। अगर ऐसा हुआ तो इसे बड़े मकसद और अपने अहम सहयोगी हिजबुल्लाह को छोड़ने के तौर पर देखा जाएगा, जिसने हर मुश्किल समय में ईरान का साथ दिया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इजराइल लगातार शांति की कोशिशों को कमजोर कर रहा है। उनके मुताबिक, जब भी बातचीत में कोई बड़ी प्रगति होती है उसी समय इजराइल की तरफ से बेरूत पर बड़े हमले जैसे कदम उठाए जाते हैं।

08:48 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने हिजबुल्लाह की रदवान यूनिट के कमांडर को मार गिराया

इजराइली सेना ने (IDF) ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर किए गए हमले में हिजबुल्लाह की रदवान यूनिट के कमांडर अहमद बलूत मारे गए।

सेना ने यह भी कहा कि गुरुवार को इस हमले में नासेर यूनिट के इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख मोहम्मद अली बाजी और हिजबुल्लाह के एयर डिफेंस ऑब्जर्वेशन ऑफिसर हुसैन हसन रोमानि भी मारे गए हैं।

इससे पहले, हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में तैनात इजराइली सैनिकों पर कई रॉकेट दागे थे। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अल जजीरा के मुताबिक, इजराइली सेना ने जवाबी कार्रवाई में हिजबुल्लाह के 15 ठिकानों पर हमला किया है। इनमें हथियार भंडारण केंद्र भी शामिल बताए गए हैं।

ताजा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक लेबनान पर इजराइली हमलों में कम से कम 2,715 लोगों की मौत हो चुकी है, 8,353 लोग घायल हुए हैं और 16 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। यह देश की कुल आबादी का करीब पांचवां हिस्सा है।

साथ ही, अल जजीरा ने अल शिफा अस्पताल के सुत्रों के हवाले से बताया कि, गाजा सिटी पर हुए इजराइली हमले में हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख खलील अल हय्या के बेटे अज्जाम खलील अल हय्या की मौत हो गई।

इससे पहले हमास नेता खलील अल हय्या ने कहा था कि उनका बेटा इस हमले में घायल हुआ है। अब हमास के अधिकारी बासिम नईम ने इजराइली हमले में खलील अल-हय्या के बेटे के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

08:03 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का पूरा यूरेनियम भंडार हटाने की मांग

पूर्व संयुक्त राष्ट्र परमाणु निरीक्षक और इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी के प्रमुख डेविड ऑलब्राइट ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी परमाणु समझौते में सिर्फ ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम ही नहीं, बल्कि उसका पूरा एनरिच्ड यूरेनियम भंडार हटाया जाना चाहिए।

इजराइल के चैनल 12 को दिए इंटरव्यू में ऑलब्राइट ने कहा कि लक्ष्य यह होना चाहिए कि ईरान के पास मौजूद पूरे 10 टन एनरिच्ड यूरेनियम को देश से बाहर किया जाए। अगर इसका कोई बड़ा हिस्सा भी ईरान में बचा रहता है तो यह खराब समझौता होगा, क्योंकि इससे ईरान भविष्य में परमाणु हथियार बनाने की क्षमता बनाए रखेगा।

उन्होंने कहा कि इसमें इस्फहान में रखा गया सिर्फ 60 फीसदी तक एनरिच्ड किए गए करीब 440 किलो यूरेनियम की बात नहीं है, बल्कि 2 फीसदी से 60 फीसदी तक एनरिच्ड पूरे यूरेनियम स्टॉक की बात है। अगर पूरा भंडार हटा दिया जाए तो ईरान को दोबारा हथियार स्तर का यूरेनियम बनाने में कई साल लग जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ऐसा समझौता चाहता है जिसमें ईरान का ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम हटाया जाए और कम से कम 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन पर रोक लगे। हालांकि बाद में सीमित संवर्धन की इजाजत दी जा सकती है और पूरा स्टॉक हटाने की शर्त शामिल नहीं है।

ऑलब्राइट ने कहा कि जून 2025 में ईरान के साथ हुई जंग और मौजूदा संघर्ष ने हालात पूरी तरह बदल दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि इजराइल के पिछले हमलों ने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को काफी कमजोर किया है, हालांकि इसे पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता।

07:15 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला न्यूक्लियर मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं करेंगे

IRGC के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई ने साफ कहा है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी से बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल ईरान के ही हाथ में रहना चाहिए।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, रेजाई ने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट का नियंत्रण ईरान से बाहर चला गया, तो दुश्मन फिर से इसे ईरान और उसके लोगों के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान का मॉडल यही है कि क्षेत्र की सुरक्षा क्षेत्र के देश खुद संभालें। उनके मुताबिक, अमेरिका या यूरोप जैसी बाहरी ताकतों को इस इलाके से बाहर जाना चाहिए।

06:03 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-अमेरिका में जंग खत्म करने को लेकर अलग-अलग दावे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि वे अमेरिका के साथ जंग रोकने और परमाणु प्रोग्राम से जुड़े समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर बातचीत विफल होती है तो बमबारी फिर शुरू की जा सकती है।

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान 48 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता है। हालांकि ईरान ने इसे लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि समझौते के करीब होने की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया बताया। उन्होंने कहा कि हमने प्रस्ताव पर जवाब नहीं दिया है, हालांकि पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी है।

ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी प्रस्ताव में कुछ ऐसी शर्तें हैं जो स्वीकार नहीं की जा सकतीं, लेकिन यह साफ नहीं किया गया कि वे कौन सी शर्तें हैं। ईरानी संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने इसे ‘अमेरिका की विशलिस्ट’ बताया है।

05:07 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट: सऊदी अरब का अमेरिका को एयरस्पेस देने से इनकार

अमेरिका ने 4 मई को होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही शुरू करने के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया था। हालांकि एक दिन बाद ही ट्रम्प ने इसे रोकने का आदेश दिया। तब ट्रम्प ने कहा था कि पाकिस्तान के कहने पर उन्होंने यह ऑपरेशन रोका है।

हालांकि अब यह दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब की वजह से अमेरिका को यह कदम उठाना पड़ा। NBC न्यूज के मुताबिक सऊदी अरब ने इस मिशन में शामिल अमेरिकी विमानों को अपने एयरस्पेस और एयरबेस के इस्तेमाल की इजाजत देने से इनकार कर दिया।

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प ने अचानक सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन का ऐलान कर दिया था। इससे खाड़ी के सहयोगी देश चौंक गए। सऊदी लीडरशिप इससे नाराज हो गया। ट्रम्प ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत भी की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

अमेरिका 2 दिन में सिर्फ 3 जहाज पार करा पाया और आखिरकार ट्रम्प को यह ऑपरेशन रोकना पड़ा।

अमेरिका को होर्मुज में सैन्य मिशन के लिए क्षेत्रीय देशों का सहयोग जरूरी है। लड़ाकू विमान, रिफ्यूलिंग टैंकर और सपोर्ट एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने और सीमा पार करने के लिए सऊदी अरब, जॉर्डन, कुवैत और ओमान जैसे देशों की इजाजत जरूरी होती है। बिना इस सहयोग के जहाजों को सुरक्षा देना मुश्किल हो जाता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अन्य सहयोगी देश भी इस ऐलान से पूरी तरह तैयार नहीं थे। कतर के अमीर से ट्रम्प ने ऑपरेशन शुरू होने के बाद बात की। वहीं एक पश्चिम एशियाई राजनयिक ने कहा कि अमेरिका ने पहले घोषणा की और बाद में ओमान के साथ कोऑर्डिनेट किया।

04:29 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान जंग की पुराने युद्धों से तुलना की, चार्ट शेयर किया

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक चार्ट शेयर किया है, जिसमें ईरान जंग में लगे समय की तुलना अमेरिका के पुराने युद्धों से की गई है।

इस ग्राफिक में ईरान संघर्ष को सिर्फ छह हफ्ते लंबा दिखाया गया, जबकि अफगानिस्तान, इराक और वियतनाम युद्ध की अवधि इससे कहीं ज्यादा बताई गई।

चार्ट के साथ ट्रम्प ने लिखा, “वाह। इस चार्ट को ध्यान से देखिए!”

04:14 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी संसद के स्पीकर ने अमेरिकी मीडिया पर तंज कसा

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालीबाफ ने अमेरिका और पश्चिमी मीडिया पर निशाना साधते हुए एक तंज भरा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “ऑपरेशन ट्रम्ट मी ब्रो फेल्ड। नॉऊ बैक टू रूटीन विद ऑपरेशन फॉक्सियस।”

कालीबाफ के इस बयान को अमेरिका के उस प्रस्ताव और हालिया बातचीत के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसमें ईरान से समझौते की कोशिश की जा रही है। ट्रस्ट मी ब्रो जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इशारा किया कि भरोसे के नाम पर पेश की गई पहल नाकाम रही।

इसके साथ ही उन्होंने “फॉक्सियस” शब्द का उपयोग किया, जिसे एक्सियोस (अमेरिकी वेबसाइट) पर कटाक्ष माना जा रहा है। उनका मतलब था कि अब फिर से मीडिया रिपोर्ट्स और लीक के जरिए माहौल बनाने की कोशिश हो रही है।

कालीबाफ के इस ट्वीट को अमेरिका की रणनीति और पश्चिमी मीडिया की आलोचना के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर उस समय जब ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है।

03:55 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के प्रस्ताव पर आज जवाब दे सकता है ईरान

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान गुरुवार को अमेरिका के प्रस्ताव पर अपना जवाब दे सकता है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए दिया जाएगा।

इससे पहले अमेरिका ने बुधवार को जंग खत्म करने को लेकर ईरान को एक प्लान दिया था। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ईरान उस पर क्या जवाब देता है।

03:47 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी अहम घटनाएं

4 मार्च: ईरान ने हॉर्मुज पर कंट्रोल की घोषणा की और कहा कि यह रास्ता उसके दुश्मनों के लिए बंद हो चुका है।

8 अप्रैल: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी, लेकिन ईरान ने होर्मुज को बंद ही रखा। उसने आरोप लगाया कि इजराइल अब भी लेबनान में हमले कर रहा है।

13 अप्रैल: पाकिस्तान में शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। इसके बाद अमेरिका ने भी होर्मुज के दूसरे तरफ नाकेबंदी शुरू कर दी।

2 मई: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने का ऐलान किया, जिसका मकसद होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षा देकर निकालना है।

4 मई: प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू। अमेरिकी नेवी ने होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालना शुरू किया। नाराज ईरान ने जहाजों पर हमले किए।

5 मई: राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद करने का ऐलान किया। अमेरिका 2 दिन में सिर्फ 3 जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर पाया।

03:04 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू बोले- ट्रम्प से बातचीत करूंगा

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत की खबरों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह ट्रम्प से बातचीत करेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों इस बात पर सहमत हैं कि ईरान से सभी संवर्धित यूरेनियम को बाहर करना जरूरी है, ताकि वह परमाणु बम नहीं बना सके।

02:34 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच दो खाली तेल टैंकर निकले

वेसल मॉनिटरिंग सर्विस टैंकरट्रैकर्स डॉट कॉम के मुताबिक, 2 खाली तेल टैंकर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को पार करने में सफल रहे। वीना/वैली नाम का टैंकर जो अक्सर ईरान से यमन के हूती विद्रोहियों तक LPG पहुंचाता है, बुधवार को अमेरिकी घेराबंदी वाले इलाके में दाखिल हो गया। एक बड़ा ईरानी तेल टैंकर भी इस क्षेत्र में पहुंचा है।

02:21 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने हिजबुल्लाह रदवान फोर्स कमांडर को मारा

इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके पर हवाई हमला किया है। इजराइल का दावा है कि इस हमले में हिजबुल्लाह के रदवान फोर्स के कमांडर मालेक बालू को मार गिराया गया है।

इजराइली लड़ाकू विमानों ने बेरूत के घोबेइरी इलाके को निशाना बनाया। हमले के बाद जोरदार धमाका हुआ और इलाके में भारी नुकसान की खबर है।

इजराइली PM नेतन्याहू ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रदवान फोर्स के लड़ाके इजराइली बस्तियों पर हमले और सैनिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी आतंकी सुरक्षित नहीं है और इजराइल हर दुश्मन तक पहुंचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर के इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका वादा है।

02:05 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- स्थिति हमारे कंट्रोल में है

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान।

ट्रम्प ने कहा कि हम ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देंगे। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- हम ऐसे लोगों से बातचीत कर रहे हैं जो समझौता करना चाहते हैं। अब देखना यह है कि क्या वे ऐसा समझौता कर पाते हैं जो हमारे लिए संतोषजनक हो। स्थिति हमारे कंट्रोल में है। अमेरिकी नौसेना ने शानदार काम किया है। यह स्टील की दीवार की तरह है। खासकर ईरानी जहाज इसमें से नहीं गुजर पा रहे। नाकेबंदी अविश्वसनीय है।

02:04 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प जादुई फॉर्मूला ढूंढ़ रहे तो ईरान सम्मानजनक समझौता

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ईरान युद्ध खत्म करने के लिए ट्रम्प लगातार दबाव की रणनीति आजमा रहे हैं। उन्हें किसी जादुई फॉर्मूले की तलाश है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस संकट का कोई आसान हल नहीं।

उनके मुताबिक ट्रम्प की सबसे बड़ी भूल यही है कि वे ईरान की रणनीति, मनोविज्ञान और दबाव झेलने की क्षमता को कम आंक रहे हैं। ईरानी लीडरशिप मानती है कि बढ़त उसके पास है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रैट बंद रहने से तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है।

ऊर्जा की कीमतें बढ़ने का ट्रम्प को राजनीतिक नुकसान भी संभव है। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक दबाव समय के साथ असर कर सकता है, लेकिन ईरान को सम्मानजनक रास्ता दिए बिना कोई समझौता मुश्किल है।

ईरान दबाव के आगे आत्मसमर्पण जैसी छवि नहीं चाहता। ईरान ने पहले भी भारी प्रतिबंध झेले हैं। उसके बावजूद शासन न तो झुका और न ही जल्दबाजी में बड़ी रियायतें दीं। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान अपनी तेल उत्पादन क्षमता घटाकर कुछ समय तक दबाव सह सकता है।

ट्रम्प का यह दावा कि तेल निर्यात न होने से ईरान का तेल ढांचा कुछ दिनों में चरमरा जाएगा, अतिशयोक्ति (बढ़ा-चढ़ाकर कहना) माना जा रहा है। ईरान खाली या पुराने टैंकरों में तेल जमा कर सकता है। कुछ आपूर्ति सड़क या रेल के जरिए पाकिस्तान भेज सकता है।

ये सही है कि अतीत में कड़े प्रतिबंध ईरान को बातचीत की मेज तक जरूर लाए थे, जिसके बाद 2015 का परमाणु समझौता हुआ। लेकिन ट्रम्प ने 2018 में इस समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया और मैक्सिमम प्रेशर नीति लागू की। इसके बावजूद नया समझौता नहीं हो सका। अब ईरान कह रहा है कि वह परमाणु कार्यक्रम पर बात तभी करेगा, जब मौजूदा शत्रुता खत्म हो और उसे गारंटी मिले कि दोबारा हमला नहीं होगा।

01:56 AM7 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-अमेरिका के बीच समझौते की 14 संभावित शर्तें जानिए

ईरान-अमेरिका के बीच जंग रोकने के लिए जो 14 शर्तों का समझौता तैयार किया गया है कि उसके पॉइंट आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। लेकिन जो जानकारी बाहर आई है, उसके मुताबिक प्रस्ताव की शर्तें हैं…

  1. तुरंत युद्ध रोकने यानी सीजफायर की घोषणा
  2. 30 दिन तक आगे की बातचीत के लिए तय समय
  3. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बहाल करना
  4. ईरान का कुछ समय तक के लिए न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकना
  5. अमेरिका धीरे-धीरे प्रतिबंध कम करेगा
  6. ईरान के जमे हुए अरबों डॉलर जारी किए जाएंगे
  7. ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा करेगा
  8. संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे
  9. अचानक जांच (स्नैप इंस्पेक्शन) की अनुमति होगी
  10. ईरान अपने हाई लेवल यूरेनियम स्टॉक को बाहर भेजेगा
  11. भूमिगत परमाणु साइट्स पर रोक या सख्त निगरानी की शर्त
  12. भविष्य में सीमित स्तर (करीब 3.67%) तक संवर्धन की अनुमति
  13. अगर ईरान शर्त तोड़े तो समझौते की अवधि बढ़ाने का प्रावधान
  14. आगे बड़े और स्थायी समझौते के लिए रोडमैप तैयार करना

रिपोर्ट के मुताबिक, यह 14 प्वाइंट वाला ड्राफ्ट समझौता अमेरिका की तरफ से तैयार किया गया है। इस पूरी बातचीत को आगे बढ़ाने में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर की अहम भूमिका है। ये लोग पाकिस्तान और दूसरे मध्यस्थों के जरिए ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments