महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल दीपक सोनवने के सामने होटल के कमरे में नाचती दिव्या। फाइल फोटो
हरियाणा के रोहतक का मगन सुहाग सुसाइड केस लगातार सुर्खियों में है। पत्नी दिव्या के मोबाइल में जिस वीडियो को देखने के बाद मगन ने आत्महत्या का फैसला किया था, उस पर पहली बार बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा महाराष्ट्र पुलिस के उस कॉन्स्टेबल दीपक सोनवने ने ह
.
इस वीडियो में मिनी नाइटी पहनकर दिव्या दीपक के इर्द-गिर्द अश्लील डांस करती दिखती है। दीपक का दावा है कि दिव्या के कहने पर ही इन पलों का वीडियो बनाया गया। यही नहीं, होटल में बिताई उस रात के बाद दिव्या ने जिस नंबर पर रकम ट्रांसफर करवाई, वो मगन के नाम पर था।
मगन सुसाइड केस में दिव्या के साथ सह आरोपी दीपक सोनवने पहली बार दैनिक भास्कर एप से हुई वॉट्सएप कॉल पर बातचीत में खुलकर बोला। उसका कहना है कि दिव्या के साथ पहली मुलाकात महाराष्ट्र के एक डांस बार में हुई थी। इस डांस बार में दोस्तों के साथ दो से तीन बार गया, जहां बार गर्ल दिव्या से बात होने लगी। कद-काठी की वजह से वो ठीक लगी। दो-तीन मुलाकात के बाद फोन कर दिव्या को होटल में बुला लिया।
दीपक सोनवने ने बताया कि महाराष्ट्र में बहुत से डांस बार हैं। जहां लोग मस्ती करने जाते हैं, इसे वहां ज्यादा खराब नहीं माना जाता। दीपक का कहना है- होटल के कमरे में दिव्या ने पूछा कि क्या वीडियो बना सकते हैं, तो मैंने कह दिया कि बना लो। मुझे नहीं लग रहा था कि इसमें कुछ गलत है। इसके बाद दिव्या ने डांस करते हुए का वीडियो बनाया था।
महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल दीपक सोनवने के साथ दिव्या का ये वीडियो सामने आया था, जिसे देख मगन ने सुसाइड किया था।
कॉन्स्टेबल दीपक सोनवने ने ये भी खुलासे किए….
- नहीं मालूम था वीडियो का ऐसा इस्तेमाल होगा: दीपक ने बताया कि नहीं मालूम था कि वीडियो का ऐसा इस्तेमाल हो जाएगा। 19 जून को पहली बार रोहतक से ASI संजय का फोन आया। उसने नॉर्मल बातचीत की। उसके बाद किसी पत्रकार का फोन आया, लेकिन उसे मामले के बारे में जानकारी नहीं थी। अगले दिन जब सोशल मीडिया पर वीडियो देखा तो उसे झटका लगा।
- जब से वीडियो वायरल, तब से परिवार से भी नहीं मिला: दीपक का दावा है कि जब से उसका दिव्या के साथ वो वीडियो वायरल हुआ है, तब से वह न तो अपने घर जा पाया और न ही ड्यूटी को जॉइन कर पाया। 20 जून से लेकर आज तक वह अपने माता पिता को चेहरा भी नहीं दिखा पाया, क्योंकि वीडियो के कारण उसके गृहस्थ जीवन पर काफी असर पड़ा है। अब तो हालात ऐसे हैं कि बार में जाते हुए भी लोग डरने लगे हैं।
- अभी तक समझ नहीं आ रहा कि क्या हुआ : दीपक सोनवने ने कहा कि उसे अभी तक यह समझ नहीं आ रहा कि उसके साथ क्या हुआ है। 2 भाई हैं, जिन्होंने पूरे मामले में उसे संभाला। पत्नी व बच्चे इस प्रकार की वीडियो देखकर काफी परेशान हैं, लेकिन गनीमत है कि परिवार अभी तक सुरक्षित है, वर्ना ऐसी वीडियो देखकर कुछ भी हो सकता था।
- दिव्या ने मगन के नंबर पर डलवाए रुपए : दीपक ने यह भी बताया कि दिव्या को जब वो बार में पैसे देता था तो दिव्या किसी नंबर पर डलवाती थी। एक बार मगन के नंबर पर भी पैसे डलवाए थे, बाद में उसे पता चला कि वह नंबर मगन का था, क्योंकि दिव्या के साथ उसकी कोई दोस्ती नहीं थी और न ही वह उसके परिवार को जानता था। दिव्या के परिवार से कभी बात भी नहीं हुई। मगन ने जो वीडियो बनाकर डाले, उसमें गलतफहमी के कारण उसका नाम लिया क्योंकि मगन से उसकी कभी बात नहीं हुई। मगन का दिव्या के साथ कोई विवाद होगा, जिसके बारे में उसे जानकारी नहीं है।

दिव्या के साथ कॉन्स्टेबल दीपक सोनवने के ये अश्लील वीडियो भी सामने आया था।
4 पॉइंट में दिव्या से लव मैरिज से लेकर मगन सुसाइड केस की पूरी कहानी…
- 2019 में लव मैरिज की, खुद को होटल मैनेजर बताती थी: रोहतक के डोभ गांव में रणबीर सिंह ने पुलिस को बताया था कि साल 2019 में बेटे मगन ने हिसार की रहने वाली दिव्या से लव मैरिज की थी। जब घर आया तो हम इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। मगर, बेटे की जिद के आगे बेबस हो गए और गैर बिरादरी की होने के बावजूद इस रिश्ते को अपना लिया। दिव्या बताती थी कि वह अहमदाबाद के होटल में मैनेजर है, इसलिए उसे बाहर आना जाना पड़ता है। बेटे-बहू की खुशी में ही परिवार की खुशी, इसी बात को लेकर हम ज्यादा नहीं पूछते थे।
- 20 मार्च को अहमदाबाद जाने की कहकर गई, लौटी नहीं: रणबीर सिंह बताते हैं कि दिव्या 20 मार्च, 2025 को नौकरी के सिलसिले में अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उससे 1-2 बार फोन पर बात हुई, लेकिन वह कभी घर नहीं लौटी। इसके बाद 16 मई को मगन, दिव्या के पास अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था, जो 29 मई को वापस आया। वहां से लौटने के बाद से ही मगन परेशान रहने लगा था। कई बार उससे पूछा भी, लेकिन मगन कहता था कि सब ठीक है।
- 18 जून को मगन ने वीडियो भेज फांसी लगाई: रणबीर सिंह के मुताबिक, 18 जून को वह और उनकी पत्नी घर पर ही थे। सुबह मगन की छोटी बहन कुसुम को जानकारी मिली कि मगन का रोते हुए एक वीडियो मोबाइल में चल रहा है। वह काफी परेशान दिख रहा है। वीडियो देखने के बाद उन्होंने मगन की तलाश की, तो वह कहीं नहीं मिला। दिनभर उसकी तलाश हुई। रात में उसका शव गांव में ही एक पेड़ से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस से ही उन्हें पता चला कि दिव्या का कहीं और चक्कर चल रहा है।
- मगन ने मरने से पहले दो वीडियो बनाए: मरने से पहले मगन ने 2 वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले। जिसमें पत्नी दिव्या व दीपक पर आरोप लगाते हुए मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इन्हीं में से एक वीडियो में दिव्या छोटे कपड़े पहनकर दीपक के इर्द-गिर्द नाचती दिखी। थाना बहू अकबरपुर पुलिस ने मामले में प्रारंभिक जांच के बाद दिव्या व दीपक पर मरने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था। बाद में दिव्या को गोवा से गिरफ्तार किया था, जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

मगन ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था। इसमें उसने दिव्या और कॉन्स्टेबल दीपक सोनवने पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस इस मामले में ये कार्रवाई कर चुकी…
आरोपी दिव्या को जेल भेजा जा चुका मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी दिव्या पहले ही जेल में जा चुकी है। पुलिस ने दिव्या को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद कर लिया था, जिसे रिकवरी के लिए लैब भेजा हुआ है। वहीं, दिव्या से पूछताछ पूरी होने के बाद वह सुनारिया जेल में है।
हाईकोर्ट में 4 सितंबर को होगी सुनवाई थाना बहु अकबरपुर के जांच अधिकारी ASI संजय कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक से भी पूछताछ हो चुकी है। आरोपी के बयान दर्ज करते हुए जवाब तैयार करवाया जा रहा है, जो हाईकोर्ट में 4 सितंबर को पेश करना है। उस दिन दीपक की नियमित जमानत पर भी बहस हो सकती है। अभी हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। ————————
मगन सुसाइड केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. रोहतक मगन सुसाइड केस में दिव्या का फोन बनेगा सबूत:वीडियो की तलाश जारी, होटलों में जांच तेज

रोहतक के गांव डोभ निवासी मगन सुहाग आत्महत्या मामले में दिव्या का फोन कई राज खोलने का काम करेगा। दिव्या के फोन में रिकवरी के दौरान उस वीडियो की तलाश की जा रही है, जिसे देखकर मगन आत्महत्या करने पर विवश हो गया था। मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। (पूरी खबर पढ़ें)

