Thursday, August 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में पांचवे दिन लगातार बारिश: सुबह से निकली तेज धूप,...

लखनऊ में पांचवे दिन लगातार बारिश: सुबह से निकली तेज धूप, दिन में उमस बढ़ेगी, मानसून में 14 फीसदी कम बरसात – Lucknow News




लखनऊ में लगातार पांचवे दिन देर रात तक जमकर बारिश हुई। तड़के सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बीच उमस भरी गर्मी का दौर भी बना रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को 15.5 मिलीमीटर बारिश अभी तक मानसून के दौरान लखनऊ में सामान्य से 14 फीसदी कम बरसात दर्ज की गई है। बुधवार को 15.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि इस दिन सामान्य बारिश का औसत 9.6 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 61 फीसदी अधिक रहा है। वहीं, मानसून में अभी तक 391.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 456.5 मिलीमीटर रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 70 फीसदी रही। 22 अगस्त से फिर तेज होगी बारिश उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र पर अवदाब बन गया है। अभी मानसून के झारखंड, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। जिससे आने वाले दो दिनों तक बारिश का दौर हल्का होगा। इसके बाद फिर से 22 अगस्त से बरसात का दौर शुरू होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments