गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखीमपुर में रविवार को प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस अव्यवस्थाओं के कारण बाधित हुई। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विकसित भारत–रामजी योजना से संबंधित थी। कार्यक्रम की शुरुआत से ही लापरवाही और कुप्रबंधन स्पष्ट दिखाई दिया।
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे, जिससे नाराज पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल छोड़कर बाहर चले गए। स्थिति को बिगड़ता देख मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने हस्तक्षेप किया और पत्रकारों को समझा-बुझाकर वापस हॉल में बुलाया।

इसी बीच एक और अव्यवस्था सामने आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में विधायकों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों का इंतजाम नहीं था। सदर विधायक योगेश वर्मा के पहुंचने पर उन्हें बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। इससे नाराज होकर वे हॉल से बाहर चले गए। बाद में अधिकारियों और प्रभारी मंत्री के समझाने पर वे वापस अंदर आए।
एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना से संबंधित इस कार्यक्रम में हुई अव्यवस्थाओं ने प्रशासनिक तैयारियों और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


