Saturday, July 18, 2026
Homeराज्यबिहारलखीसराय के 7 मॉडल स्कूलों का 19 जुलाई को उद्घाटन: CM...

लखीसराय के 7 मॉडल स्कूलों का 19 जुलाई को उद्घाटन: CM करेंगे लाइव शुभारंभ, सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश, DM ने की समीक्षा – Lakhisarai News




लखीसराय में 19 जुलाई को सात मॉडल विद्यालयों के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को बेगूसराय से लाइव प्रसारण के माध्यम से राज्य के मॉडल विद्यालयों का शुभारंभ करेंगे। जिले के चयनित विद्यालयों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मननपुर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा
लखीसराय जिले के उच्च विद्यालय हलसी, उच्च विद्यालय रामगढ़ चौक, केंद्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखीसराय, मालती रामाश्रय उच्च विद्यालय बड़हिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरिया, उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर (कजरा) सूर्यगढ़ा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय मननपुर (चानन) में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इन विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मिनट-टू-मिनट कार्ययोजना तैयार कर उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वागत गान, अतिथियों का स्वागत, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का संबोधन तथा धन्यवाद ज्ञापन निर्धारित समय पर संपन्न कराने को कहा। पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, इंटरनेट कनेक्टिविटी और निर्बाध लाइव प्रसारण के लिए पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी शिक्षकों को निर्धारित ड्रेस कोड और पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहने तथा प्रत्येक विद्यालय में ड्यूटी रोस्टर बनाकर जिम्मेदारियां तय करने को कहा। साथ ही, कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया। संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डीएम ने सातों मॉडल विद्यालयों के लिए सात वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी विद्यालयों की तैयारियों का निरीक्षण अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ किया जाएगा, ताकि उद्घाटन समारोह का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments