हमले में घायल को कराया अस्पताल में भर्ती।
लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझवा पोखर में छठ पूजा को लेकर हुए विवाद में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक श्रवण कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
.
घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी ने छठ पूजा के लिए पैसे की मांग की थी, जिस पर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था।
पड़ोसी सुनील ने बताया कि घायल युवक का नाम श्रवण कुमार है, जो विष्णुदेव राम का पुत्र है। आरोपी का नाम राजो राम है। दोनों पेशे से मजदूरी करते हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

