Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन: पेयजल अमृत योजना की...

ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन: पेयजल अमृत योजना की सड़कों की दुर्दशा पर जताया रोष – Lalitpur News




ललितपुर में रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना ने शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों और पेयजल अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों की घटिया मरम्मत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह बैठक स्थानीय कंपनी बाग में संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने आरोप लगाया कि गोविंदसागर बांध से आजादपुरा होते हुए तालाबपुरा जाने वाली सड़क और करीमनगर से वर्णी चौराहा जाने वाली सड़क पर पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत के नाम पर निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से तालाबपुरा की कंक्रीट सड़क का जिक्र किया, जिसे पाइपलाइन बिछाने के लिए कटर मशीन के बजाय जेसीबी से 2-3 फुट की जगह 6-7 फुट तक लापरवाही से खोदा गया। इसके कारण महीनों तक धूल उड़ती रही और बाद में मरम्मत के दौरान बेस परत में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे सड़क कई जगह धंस गई है। वर्णी चौराहे से करीमनगर और तालाबपुरा से तुवन चौराहे की ओर जाने वाली सड़कों पर उड़ती धूल से लोग दमा, एलर्जी और चर्म रोगों का शिकार हो रहे हैं, जिससे सड़क किनारे रहने वाले नागरिकों और दुकानदारों का जीवन मुश्किल हो गया है। टीटू कपूर ने यह भी बताया कि गड्ढों के कारण कमर दर्द के मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, और लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बुंदेलखंड विकास सेना ने मांग की है कि ललितपुर शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा। बैठक में राजकुमार कुशवाहा, फूलचंद रजक, खुशाल बरार,कमल विश्वकर्मा,कदीर खां, भैयन कुशवाहा,संजू राजा, रामप्रकाश झा,गफूर खां, जगदीश झा, सुरेन्द्र सेन, प्रदीप साहू, लालचंद रजक, जितेन्द्र, कामता प्रसाद भट्ट, ओमकार राजा, मथुरा प्रसाद मिश्रा प्रकाश रैकवार,मनोज सैनी , सुरेश झा आदि मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments