Monday, June 22, 2026
Homeबॉलीवुड'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसा, करंट लगने से वर्कर की...

‘लव एंड वॉर’ के सेट पर हादसा, करंट लगने से वर्कर की मौत, परिवार को मिलेगा 40 लाख का मुआवजा


Last Updated:

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली का झटका लगने से एक कारपेंटर की जान चली गई. इस दुखद घटना के बाद प्रोडक्शन हाउस ने मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये के मुआवजे की पेशकश की है. वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने परिवार की मदद के लिए 50 मुआवजे की मांग की है, साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए फिल्म सेट्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की अपील की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘लव एंड वॉर’ के सेट पर वर्कर की को लेकर फेडरेशन ने की ज्यादा मुआवजे की डिमांड.

नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस मूवी में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड किरदारों में नजर आएंगे. अब इस फिल्म के सेट पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें एक वर्कर की जान चली गई. बताया जा रहा है कि मुंबई की फिल्मसिटी में ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर चंद्रधारी यादव नाम के एकारपेंटर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. यह दुखद घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है, जहां आलिया भट्ट भी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.

इस हादसे के बाद संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस ने दरियादिली दिखाते हुए मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया है और 40 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. चंद्रधारी यादव अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. इस पूरे मामले पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने गहरा दुख जताया है और फिल्ममेकर्स से अपील की है कि वे भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करें.

फेडरेशन ने की 50 लाख की मांग

फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, ‘हमारी पहली मांग यह है कि मुआवजे की रकम को बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाए, क्योंकि मृतक के बच्चे अभी बहुत छोटे हैं और आगे चलकर परिवार को उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसों की काफी जरूरत होगी. इसके साथ ही हमने शूटिंग सेट्स पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने और इन मजदूरों के काम करने के घंटों को तय करने की भी मांग की है. वह एक बेहद हुनरमंद टेक्नीशियन थे और उनका इस तरह दुनिया से जाना वाकई दिल तोड़ने वाला है.’

कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’?

रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे सितारों से सजी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ के बाद यह रणबीर और आलिया की स्क्रीन पर बड़ी वापसी होगी. वहीं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (2022) की जबरदस्त कामयाबी के बाद भंसाली एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं.

तमिल-तेलुगु में भी दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’

इससे पहले खुद रणबीर कपूर ने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुलासा किया था कि ‘लव एंड वॉर’ उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के बाद थिएटर्स में आएगी. ‘रामायण’ इसी साल दिवाली के मौके पर यानी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने की उम्मीद है. संजय लीला भंसाली की यह मूवी हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments