Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशलांजी में 16 गौवंश बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार: हिंदू संगठनों की...

लांजी में 16 गौवंश बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार: हिंदू संगठनों की मदद से पुलिस ने पकड़ी तस्करी – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र में गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इस क्षेत्र में तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार रात लांजी पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों की मदद से 16 गौवंश बरामद किए और

.

जानकारी के अनुसार, हिंदूवादी संगठनों को गौवंश तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम काशीटोला के बगदेही से महाराष्ट्र के ग्राम चांगेरी काटी ले जाए जा रहे तीन पिकअप वाहनों को रोका। इन वाहनों में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरा गया था। संगठनों ने इन वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

लांजी पुलिस थाना प्रभारी बीभेंदु व्यंकट टांडिया ने बताया कि पुलिस ने जानवरों से लदी तीन पिकअप और 16 मवेशियों को जब्त किया है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रावणवाड़ी थाना अंतर्गत चंगेरा निवासी 31 वर्षीय अयबाज पिता निसार खान, 30 वर्षीय भरत पिता श्यामलाल बागड़े, 26 वर्षीय सुनील पिता हिरदुलाल बोरकर, 34 वर्षीय अरविंद पिता भजनदास डहाटे, 28 वर्षीय विजय पिता सुखदास बोरकर और 25 वर्षीय रिजवान पिता जाकिर अली सैय्यद शामिल हैं।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इन पशुओं को वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पूर्व पार्षद और वर्तमान भाजपा महामंत्री गौरव बैस ने कहा कि गौ तस्करी पूरे जिले में एक गंभीर समस्या है। उन्होंने प्रशासन के उदासीन रवैये और व्यवस्थागत कमियों को तस्करों के हौसले बुलंद होने का कारण बताया। बैस ने प्रशासन से गौतस्करी रोकने के लिए प्रतिबद्धता दिखाने की अपील की।

विश्व हिंदू परिषद प्रखंड लांजी के अध्यक्ष राजू रामटेक्कर ने इस गौवंश तस्करी में लांजी के घोटी निवासी बाबा खान का नाम सामने आने का दावा किया है। उन्होंने बाबा खान के खिलाफ कार्रवाई करने और शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बने उनके मकान को गिराने की मांग की है।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों और मवेशियों की कीमत लगभग 2,70,000 रुपए बताई जाती है। इस कार्रवाई में थाना लांजी के थाना प्रभारी उनि दीपसिंह परमार, सउनि महेश तुरकने, आर. दिलीप यादव, आशुतोषसिंह, चेतन सोनी और सुजीत पाल की भूमिका रही।

आपको बताते चले कि इससे पूर्व

लांजी क्षेत्र में सालेटेकरी रोड से पूर्व में कई मर्तबा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने, गौवंश तस्करी को लेकर बड़े-बड़े वाहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया और पुलिस के द्वारा भी इस पर बड़ी-बड़ी कार्यवाही की गई। इसके बावजूद गौवंश तस्करों को किसी बात का कोई भय नहीं दिखाई दे रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments