मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को एक थप्पड़ की कीमत पता चल चुकी है। मेजर लीग सॉकर में डिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ खेले गए मैच में मेस्सी ने क्विन सुलीवान की गर्दन पर थप्पड़ मार दिया जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया है।
मेजर लीग सॉकर ने बताया कि मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और उनके टीम के साथी खिलाड़ी इयान फ्रे पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों पर प्रहार करने के कारण जुर्माना लगाया है। मेस्सी और उनके साथ खिलाड़ी पर आरोप था कि इन दोनों ने विपक्षी टीम के खिलाड़ी पर सिर और गर्दन के हिस्से में अनुचित शारीरिक संपर्क किया। यह घटना बुधवार (19 अगस्त) की रात को हुई थी। इंटर मियामी और डिलाडेल्फिया यूनियन के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें यह घटना सामने आई थी। डिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेस्सी की टीम को जीत नहीं मिली थी और दोनों के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। यह घटना स्टॉपेज टाइम यानी जो अतिरिक्त समय दिया जाता है उस दौरान हुई थी।
बुधवार रात को दोनों खिलाड़ियों के बीच कहा-सुनी के दौरान मेस्सी ने यूनियन के क्विन सुलिवन की गर्दन पर थप्पड़ मार दिया था। मेस्सी और उनके साथी खिलाड़ी पर जुर्माना तो लगाया है लेकिन जुर्माने की रकम कितनी है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। खेल के आखिरी पलों में माहौल बहुत तनावपूर्ण हो गया था। लियोनेल मेस्सी और क्विन सुलीवान के बीच हॉट टॉक हुई जिसके बाद इस महान फुटबॉलर ने अपना आपा खो दिया और गर्दन पर थप्पड़ जड़ दिया। मेस्सी के साथी खिलाड़ी इयान फ्रे भी क्विन सुलीवान के साथ मैदान पर भिड़ गए थे। पेनल्टी एरिया में ड्रिब्लिंग करते समय सुलीवाल का पैर फिसल गया जिसकी वजह से वह गिर गए थे। गिरने के बाद वे गुस्से में फ्रे से उलझ गए। इस दौरान फ्रे ने सुलीवाल की गर्दन पकड़ ली। जवाब में सुलीवाल ने इसे तुरंत टैकल किया। हालांकि, इस घटना के कारण फ्रे पर भी जुर्माना ठोका गया है।
पिता के निधन के बाद मेस्सी ने किया पहला गोल
हाल ही में मेस्सी के पिता का निधन हुआ था। उनके निधन के बाद मेस्सी ने अपने करियर का पहला गोल किया। टीम को एक गोल करने में मदद भी की और शानदार असिस्ट दिया। मेस्सी के लिए यह भावुक क्षण था। मुकाबले का अंत काफी नाटकीय रहा। मैदान पर एक और झड़प हई जिसके बाद दो रेड कार्ड दिए गए। मैच के अंत में स्टॉपेज टाइम में मियामी के यानिक ब्राइट और क्विन सुलिवन के भाई कैवन को गेंद के बिना हुई हाथापाई के लिए दो लाल कार्ड दिखाए गए। हालांकि, एमएलएस ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह कैवन सुलिवन को दिया गया लाल कार्ड और एक मैच का निलंबन रद्द कर रहा है। लीग ने कहा कि उसके स्वतंत्र समीक्षा पैनल ने सर्वसम्मति से सुलिवन पर लगाए गए प्रतिबंध को रद्द करने के लिए मतदान किया है। मिनेसोटा यूनाइटेड के डिफेंडर एंथोनी मार्कानिच को बुधवार को अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ 2-1 से मिली हार के दूसरे हाफ में खेल का प्रदर्शन बिगाड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया।

