सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जितेंद्र सिंह भाटी को लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। इस नियुक्ति के बाद बागपत में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जितेंद्र सिंह भाटी को सचिव बनाए जाने से क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसका सीधा असर 2027 के विधानसभा चुनाव में बागपत की तीनों विधानसभा सीटों पर देखने को मिल सकता है। अपनी नियुक्ति पर जितेंद्र भाटी ने कहा कि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया। जितेंद्र भाटी युवाओं के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं और बागपत में लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। युवाओं के बीच उनकी एक अलग पहचान है। प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने जितेंद्र भाटी को कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि भाटी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। त्यागी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि पुराने कार्यकर्ताओं को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है और 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
Source link
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने जितेंद्र भाटी: अखिलेश यादव ने दी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया – Baghpat News
RELATED ARTICLES

