खगड़िया की कसरैया धार झील के ईको टूरिज्म विकास के लिए बिहार सरकार ने ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में ईको पर्यटन एवं पार्क विकास योजना के तहत मानसी प्रखंड स्थित कसरैया धार के विकास पर खर्च की जाएगी। इस परियोजना से कसरैया धार को बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। बजट सत्र के दौरान उठाया प्रश्न खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कसरैया धार के विकास के लिए उन्होंने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न उठाया और शून्यकाल में भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। विधायक के निरंतर प्रयासों के बाद वन एवं पर्यावरण विभाग ने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। तत्कालीन जिलाधिकारी नवीन कुमार ने इस आधार पर विकास प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा था। विधायक मंडल ने बताया कि प्रस्ताव भेजने के बाद भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उन्होंने वन विभाग की सर्वे टीम के साथ कसरैया धार का स्थलीय निरीक्षण भी किया था। इस दौरान पर्यटन की संभावनाओं, प्राकृतिक संरचना और स्थानीय आवश्यकताओं का विस्तृत अध्ययन किया गया। सदर अस्पताल में जल निकासी व्यवस्था फरवरी में आयोजित बजट सत्र के दौरान विधायक बबलू कुमार मंडल ने खगड़िया के विकास से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी विधानसभा में उठाए थे। इनमें शहर के ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण, सदर अस्पताल में जल निकासी की व्यवस्था, डिग्री कॉलेज की स्थापना और राजेंद्र सरोवर का जीर्णोद्धार शामिल थे। विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि कसरैया धार केवल एक झील नहीं, बल्कि खगड़िया की प्राकृतिक पहचान है। इसके ईको टूरिज्म हब के रूप में विकसित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के दर्जनों गांवों के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी होटल, रेस्टोरेंट, नौकायन, स्थानीय हस्तशिल्प, परिवहन, गाइड सेवा और अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों से बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र में भी वे खगड़िया में उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखेंगे, ताकि जिले के विकास को और गति मिल सके।
इस अवसर पर विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सकारात्मक सोच और सहयोग से खगड़िया को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कसरैया धार परियोजना आने वाले समय में जिले के पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
Source link

