Wednesday, July 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशचक दूधाना के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल: पैर में...

चक दूधाना के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल: पैर में आई गंभीर चोट; डायल-112 के आरक्षकों ने पहुंचाया अस्पताल, शाजापुर रेफर – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के ग्राम चक दूधाना के पास गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चक दूधाना गांव के पास घायल मिला जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे चक दूधाना गांव के नजदीक मुख्य मार्ग पर हुआ। घायल बाइक सवार की पहचान मानसिंह (45) पिता मदन, निवासी ग्राम रोलियाखेड़ी के रूप में की गई है। मानसिंह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद डायल-112 के पायलट मनोहर सिंह और मोहन बड़ोदिया थाने के आरक्षक विजय गवली मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में मानसिंह के पैर में गंभीर चोट होना पाया। शाजापुर जिला अस्पताल रेफर प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस के पायलट जितेंद्र सिंह और ईएमटी मोहन बामनिया ने घायल मानसिंह को सुरक्षित शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments