Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवायरलेस पर जय हिंद सर के साथ शुरू हुआ मिशन: एसपी...

वायरलेस पर जय हिंद सर के साथ शुरू हुआ मिशन: एसपी बोली भी निकल रही हूं, आज अपराधी बचना नहीं चाहिए, 75 आफ और दो फुल एनकाउंटर का मिल चुका है श्रेय – Ambedkarnagar News




जय हिंद सर… बच्चों और उनकी मां के कातिल की लोकेशन मिल रही है। वायरलेस पर यह सूचना मिलते ही एसपी प्राची सिंह की आवाज आई “ठीक है, मैं भी निकल रही हूं… किसी कीमत पर बचना नहीं चाहिए। इसके बाद शुरू हुआ वह ऑपरेशन, जिसने सोमवार को अम्बेडकरनगर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर आमिर का अंत कर दिया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवतरिया बाईपास के पास पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आमिर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां उसके सीने में जा लगीं। बताया जा रहा है कि तीन गोलियां लगने से वह मौके पर ही ढेर हो गया। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग एसपी प्राची सिंह लगातार कर रही थीं और टीम को हर मूवमेंट पर निर्देश दे रही थीं। मीरानपुर निवासी आमिर लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसके खिलाफ हत्या, रेप और गोवध समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। हालिया चार बच्चों और उनकी मां से जुड़े जघन्य हत्याकांड में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। कई टीमें लगाई गईं, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के जरिए लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई। एसपी प्राची सिंह का यह उनके कार्यकाल का दूसरा बड़ा एनकाउंटर है। इससे पहले, एडीसीपी नॉर्थ (लखनऊ) रहते हुए उनके निर्देशन में कुख्यात अपराधी राहुल सिंह भी मुठभेड़ में मारा गया था। इसी वजह से उन्हें “लेडी सिंघम” के तौर पर भी जाना जाता है। प्राची सिंह ने 70 से ज्यादा आफ एनकाउंटर किए है। एनकाउंटर के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सख्ती से अपराधियों में खौफ बढ़ेगा और आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। एसपी ने कहाकि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments