Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी के गाड़ी खड़ा करने की बात पर मारपीट: झारखंड से...

वाराणसी के गाड़ी खड़ा करने की बात पर मारपीट: झारखंड से घुमने आये थे युवक,पुलिस पर भी उठाया हाथ…तीन गिरफ्तार – Varanasi News




वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट मार्ग के मोड़ पर समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल निरीक्षण करने‌ आने वाले थे उससे पहले कुछ पर्यटक युवकों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, चारपहिया वाहन से बनारस घूमने आए युवकों का किसी बात को लेकर स्थानीय दुकानदार से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी युवक उनसे भी उलझ पड़े और स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने तीन को पकड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को मौके से वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान झारखंड के रांची निवासी अमन कुमार और हर्ष सिंह, तथा बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, घटना के पीछे की वजह और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments