Monday, June 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशविदिशा के 6 इलाकों में 4 घंटे बिजली गुल: बेतवा सीवेज...

विदिशा के 6 इलाकों में 4 घंटे बिजली गुल: बेतवा सीवेज फीडर पर आज मेंटेनेंस; लगातार शटडाउन से रहवासी नाराज – Vidisha News




मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते 15 जून को शहर के कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने जोन-1 के तहत 11 केवी बेतवा सीवेज फीडर पर लाइनों और उपकरणों के सुधार के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का शटडाउन लिया है। इससे बेतवा सिटी कॉलोनी सहित 6 प्रमुख क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेंटेनेंस कार्य के कारण बेतवा सिटी कॉलोनी, रामबाग, जानकी नगर, गणेशपुरा, बैस नगर और दुर्जनपुरा सहित इससे जुड़े आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली कंपनी का कहना है कि यह शटडाउन फीडरों के रखरखाव के लिए लिया गया है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। हल्की बारिश और हवा में गुल हो जाती है बिजली
मेंटेनेंस के नाम पर लगातार की जा रही कटौती से शहरवासियों में भारी असंतोष है। लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से सुधार के नाम पर शटडाउन लिया जा रहा है, लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। हालात यह हैं कि हल्की बारिश या तेज हवा चलने पर भी कई इलाकों की बिजली चली जाती है और फिर घंटों तक बहाल नहीं हो पाती। औपचारिक मेंटेनेंस के बजाय स्थायी सुधार की मांग
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब लाइनों और फीडरों का नियमित रखरखाव हो रहा है, तो इसका असर जमीन पर क्यों नहीं दिखता? बार-बार बिजली बंद होने से घरों के रोजमर्रा के कामकाज और व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी से औपचारिक मेंटेनेंस तक सीमित न रहकर व्यवस्था में स्थायी सुधार करने की मांग की है, ताकि मौसम बदलने पर बिजली व्यवस्था न चरमराए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments