Wednesday, July 15, 2026
HomeफूडRecipe: चटपटे खट्टे-मीठे बेर... बुरहानपुर का मशहूर स्वाद, घर पर 20 मिनट...

Recipe: चटपटे खट्टे-मीठे बेर… बुरहानपुर का मशहूर स्वाद, घर पर 20 मिनट में ऐसे करें तैयार


X

चटपटे खट्टे-मीठे बेर… बुरहानपुर का मशहूर स्वाद, घर पर 20 मिनट में करें तैयार

 

arw img

Ber Dish Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बरसात के मौसम में खट्टे-मीठे बेर सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं. एक्सपर्ट महिला फूलाबाई के अनुसार, इसे घर पर बनाना बहुत आसान है. इसे तैयार करने के लिए केवल सूखे बेर, गुड़ और सेंधा नमक की आवश्यकता होती है. सबसे पहले आधा किलो सूखे बेर धोकर कुकर में दो सीटी लगा लें. अब एक कड़ाही में 600 ग्राम गुड़ और एक गिलास पानी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. इसमें उबले हुए बेर डालें और 10 मिनट तक पकने दें. ऊपर से सेंधा नमक डालें, आपके मजेदार बेर तैयार हैं. यह डिश मात्र 15 से 20 मिनट में तैयार हो जाती है. आप गुड़ की जगह शक्कर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें फ्रिज में रखने पर यह एक सप्ताह तक खराब नहीं होते. पिकनिक स्पॉट पर जाने वाले लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments