Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशविदिशा में आंधी से कच्चे मकान-झोपड़ियां ढहीं, छप्पर उड़े: 60 किमी...

विदिशा में आंधी से कच्चे मकान-झोपड़ियां ढहीं, छप्पर उड़े: 60 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं; 18 जून को तेज बारिश की चेतावनी – Vidisha News



विदिशा में शनिवार रात तेज आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने रविवार को भी तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने का अनुमान है।

.

मौसम विभाग के अनुसार 16 जून को बारिश की संभावना है। 17 जून को आंधी से राहत मिल सकती है। 18 जून को फिर तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। शनिवार शाम देवखजूरी गांव में तेज गर्जना के साथ पीपल के पेड़ पर बिजली गिरी। पेड़ के नीचे मौजूद 10-12 ग्रामीण बाल-बाल बचे। हालांकि पेड़ पर बैठे कई पक्षियों की मौत हो गई।

कच्चे मकान और झोपड़ियां ढह गईं तेज हवाओं से मूड़रा हरीसिंह और ककरुआ चक्क सहित कई गांवों में नुकसान हुआ। कच्चे मकान और झोपड़ियां ढह गईं। कई घरों के छप्पर उड़ गए। ककरुआ चक्क में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के किनारे विद्युत खंभे टूटकर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

हाई टेंशन लाइन का खंभा सड़क पर गिरा बुधवार को आए आंधी-तूफान में बैरसिया रोड पर हाई टेंशन लाइन का खंभा सड़क पर गिरा। जिले में अलग-अलग जगहों पर 350 से ज्यादा विद्युत खंभे गिर गए। इससे करीब 40 गांवों में बिजली बंद रही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments