Monday, May 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानवृद्ध सहित दो महिलाओं के जेवर खींचकर ले गया चोर: बेटे...

वृद्ध सहित दो महिलाओं के जेवर खींचकर ले गया चोर: बेटे ने विरोध किया तो सरिये से किया हमला, फतहनगर थाना क्षेत्र का मामला – Udaipur News




​उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र के लदानी गांव में बीती रात चोरों घर में घुसकर वृद्धा सहित दो महिलाओं के पहने हुए जेवर लूट लिए। आवाज सुनकर पास ही सो रहा वृद्धा का बेटा जागा। उसने विरोध किया तो चोरों ने सरिये से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। चोर करीब चार तोला सोने के जेवर लूट ले गए। थानाधिकारी चन्द्रशेखर ने बताया कि घर के चौक में वृद्धा दाखी बाई, उनके बेटे मांगीलाल और मांगीलाल की भाभी लोगरी बाई सो रहे थे। तभी चोरों ने सोती हुई महिलाओं के जेवर झटके से खींच लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने पूछताछ में बताया कि नकाबपोश दो चोर थे। जिनके हाथ में लोहे का सरिया था। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए चोरों की पहचान करने में जुटी है।
कान के टॉप्स, नथ सहित अन्य जेवर खींच ले गए
जानकारी अनुसार घटना रात करीब 2 बजे की है। चोर घर की दीवार कूदकर अंदर घुसे। एक चोर मांगीलाल के पास लोहे का सरिया लेकर खड़ रहा। दूसरे चोर ने पास सो रही वृद्धा दाखी और लोगरी बाई के कान से सोने के टॉप्स, नथ सहित अन्य जेवर झटके से खींच लिए। दर्द होने पर ​वृद्धा जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मांगीलाल की नींद खुली तो पास खड़े चोर ने लोहे के सरिये से मांगीलाल पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। चोर जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर फतहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायलों को फतहनगर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मांगीलाल के​ सिर में गंभीर चोट लगी। उसके छह टांके आए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments