Wednesday, April 15, 2026
Homeबॉलीवुडवो चाइल्ड एक्ट्रेस, जो पहली फिल्म से बन गई स्टार, अपनी ही...

वो चाइल्ड एक्ट्रेस, जो पहली फिल्म से बन गई स्टार, अपनी ही शादी पर बना डाली वेब सीरीज


Last Updated:

Actress Unique Career: एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया था. उन्हें छोटी उम्र में ही गोविंदा और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला. वे साउथ सिनेमा में भी एक्टिंग करती रहीं. आइए, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके करियर को करीब से समझें.

नई दिल्ली: आज हम आपको जिस शख्सियत के बारे में बता रहे हैं, वे एक जानी-मानी अदाकारा हैं. 9 अगस्त 1991 को जन्मी एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में मशहूर टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ से की थी. फिर, ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में उनकी एक्टिंग को सराहा गया. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

Hansika Motwani, Hansika Motwani Birthday, Hansika Motwani movies, Hansika Motwani age, Hansika Motwani husband, हंसिका मोटवानी, हंसिका मोटवानी बर्थडे

15 साल की उम्र में हंसिका मोटवानी को बतौर हीरोइन पहली फिल्म मिली. तेलुगु फिल्म ‘देसमुदुरु’ उनकी डेब्यू मूवी थी. इसे पुरी जगन्नाध ने डायरेक्ट किया था, इसके लिए उन्हें साउथ के फिल्म फेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

Hansika Motwani, Hansika Motwani Birthday, Hansika Motwani movies, Hansika Motwani age, Hansika Motwani husband, हंसिका मोटवानी, हंसिका मोटवानी बर्थडे

तमिल सिनेमा में लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ‘एंगेयुम काधल’ और ‘ओरु कल’ ओरु ‘कन्नाड़ी’ जैसी फिल्मों के साथ उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

Hansika Motwani, Hansika Motwani Birthday, Hansika Motwani movies, Hansika Motwani age, Hansika Motwani husband, हंसिका मोटवानी, हंसिका मोटवानी बर्थडे

हंसिका मोटवानी तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम जैसी कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं. एक चुलबुली टीनएजर से लेकर गहरे किरदार निभाने तक, हंसिका का सफर काफी असरदार रहा है. कई इंडस्ट्रीज में आसानी से काम कर लेने की उनकी काबिलियत के दम पर उनका लंबा-चौड़ा फैन बेस तैयार हो गया.(फोटो साभार: Instagram@ihansika)

Hansika Motwani, Hansika Motwani Birthday, Hansika Motwani movies, Hansika Motwani age, Hansika Motwani husband, हंसिका मोटवानी, हंसिका मोटवानी बर्थडे

फिल्मों के अलावा हंसिका कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं. वो वंचित बच्चों की शिक्षा और ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए होने वाले इंवेंट्स में शामिल होती रहती हैं. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

Hansika Motwani, Hansika Motwani Birthday, Hansika Motwani movies, Hansika Motwani age, Hansika Motwani husband, हंसिका मोटवानी, हंसिका मोटवानी बर्थडे

निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को शादी की थी. एक इंटरव्यू में हंसिका ने बताया था कि कैसे उनकी लाइफ में सोहेल की एंट्री हुई थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि 2016 में जब तमिल स्टार संबू के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था तो वो टूट गई थीं. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

Hansika Motwani, Hansika Motwani Birthday, Hansika Motwani movies, Hansika Motwani age, Hansika Motwani husband, हंसिका मोटवानी, हंसिका मोटवानी बर्थडे

हंसिका ने कहा, ‘मुझे किसी को फिर से हां कहने में कम से कम 7-8 साल लग गए.’ हंसिका ने प्यार और शादी में अपने कमिटमेंट पर जोर दिया और कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जुड़ना चाहती हैं, जिसे वह हमेशा के लिए अपना मान सकें. सोहेल कथूरिया के आने के बाद ही उन्होंने फिर से अपने दिल के दरवाजे खोले. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

Hansika Motwani, Hansika Motwani Birthday, Hansika Motwani movies, Hansika Motwani age, Hansika Motwani husband, हंसिका मोटवानी, हंसिका मोटवानी बर्थडे

हंसिका की पहले सोहेल से दोस्ती हुई और फिर कई सालों तक डेट करने के बाद आखिरकार दिसंबर 2022 में उनसे शादी कर ली. हंसिका और सोहेल कथूरिया की शादी पर एक वेब सीरीज भी बनी है. इसका नाम है ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’. इसे आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

homeentertainment

चाइल्ड एक्ट्रेस, जो पहली फिल्म से बन गई स्टार, अपनी ही शादी पर बना डाली सीरीज



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments