Last Updated:
Health Tips: सुबह पेठे का जूस पीने से शरी डिटॉक्स होता है अर्थात यह बॉडी में मौजूद टॉक्सिन और नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके सेवन से बॉडी प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स हो जाती है, साथ ह…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- पेठे का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है.
- पेठे का जूस वजन कम करने में मदद करता है.
- पेठे का जूस खून और आयरन की कमी दूर करता है.
पश्चिम चंपारण: पेठे की तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मियों में इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. इसके जूस से शरीर डिटॉक्स होता है. आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, ऐश गार्ड का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों में होता है. पिछले 40 सालों से आयुर्वेदाचार्य के रूप में कार्यरत भुवनेश पांडे बताते हैं कि सफेद पेठे में एंटी-ऑक्सीडेंट और गेस्ट्रो-प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो गैस और कब्ज की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो सफेद पेठे के जूस का नियमित सेवन करें. इसे पीने से पेट में जलन की समस्या भी खत्म होती है.
बॉडी डिटॉक्स के साथ वजन कम करे
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि सुबह पेठे का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, यानी यह शरीर से टॉक्सिन और नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके सेवन से शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स होता है और ओवरवेट की समस्या का समाधान भी होता है. यदि आप सुबह खाली पेट पेठे का जूस पीते हैं, तो आपके शरीर में जमा गैर जरूरी फैट कम होता है, जो मोटापा कम करने में सहायक होता है.
खून और आयरन की कमी को करता है दूर
रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देने वाला ऐश गार्ड (पेठा) जूस शरीर में खून की कमी नहीं होने देता. रोजाना इसके जूस का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी भी नहीं होती है.
हाइड्रेशन के साथ शरीर को रखता है ठंडा
रोजाना ऐश गार्ड जूस पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इसकी तासीर ठंडी होने और इसमें पर्याप्त पानी की मात्रा होने से शरीर हाइड्रेट और ठंडा रहता है. इसके साथ ही यह वीर्यवर्धक भी होता है.

