Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में 20-25 जून से मानसून की एंट्री: गरज-चमक के साथ...

शाजापुर में 20-25 जून से मानसून की एंट्री: गरज-चमक के साथ बरसे बादल; भीषण गर्मी से लोगों को राहत – shajapur (MP) News


शाजापुर में बुधवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर में तेज धूप के बाद आसमान में बादल छा गए। गरज-चमक के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई।

.

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि यह प्री-मानसून की बारिश है। उन्होंने कहा कि शाम या देर रात को फिर बारिश की संभावना है। गुरुवार को भी बारिश हो सकती है।

तेज बारिश से मौसम में घुली ठंडक।

20-25 जून से मानसून की दस्तक

10 जून से प्री-मानसूनी बारिश का दौर शुरू होगा। यह कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। 20 या 25 जून से जिले में मानसून की दस्तक हो सकती है। दिन में मौसम का मिजाज कई बार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश हो रही है।

बारिश के बाद कुछ देर तक हवाएं चलती रहीं। उमस की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments