Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारशादी समारोह में विवाद के बाद हुई मजदूर की हत्या: सात...

शादी समारोह में विवाद के बाद हुई मजदूर की हत्या: सात लोगों पर लगा हत्या का आरोप, परिजनों का हंगामा – Bettiah (West Champaran) News


बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगही निमिया टोला वार्ड संख्या 9 में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महाराज कुमार के रूप में हुई है, जो मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता था। इस मामले में मृतक के पिता चौधरी ने

.

आवेदन के अनुसार, मंगलवार की रात महाराज कुमार गांव लौटकर अपने मित्र परमा चौधरी की शादी में शामिल हुआ था। शादी समारोह के दौरान कथा मटकोर में नाच-गाने के समय उसका विवाद महेश चौधरी के दामाद सुभाष चौधरी (मियांपुर निवासी) से हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के बाद मौके पर मौजूद मंतोष कुमार, शर्मा कुमार, महेश चौधरी, रवि कुमार, संतोष चौधरी, रामजी चौधरी और सगुल चौधरी ने मिलकर महाराज कुमार के साथ मारपीट की।

नहर के पास ग्रामीणों ने शव रखकर किया हंगामा।

बगीचे में ले जाकर बेरहमी से की पिटाई

पिता चौधरी के मुताबिक, उक्त सातों आरोपी युवक को पास के एक बगीचे में ले गए और वहां बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे गुपचुप तरीके से बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी गई। बुधवार की सुबह परिजनों को युवक की मौत की सूचना दी गई, जिसके बाद वे शव को घर लाए।

शव रखकर ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

इधर गुरुवार शाम घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को खिरिया घाट बड़ी नहर के पास रखकर हंगामा किया और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग की । हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।बैरिया थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments