Monday, July 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशशामली में 2kv कनेक्शन बढ़ाने के मैसेज से उपभोक्ता परेशान: विभाग...

शामली में 2kv कनेक्शन बढ़ाने के मैसेज से उपभोक्ता परेशान: विभाग बोला- सभी का नहीं बढ़ेगा लोड, सिर्फ ज्यादा खपत वालों को भेजे जा रहे संदेश – Shamli News




शामली सर्किल क्षेत्र में 2 किलोवाट बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट में अपग्रेड कराने संबंधी संदेश मिलने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता जानकारी लेने के लिए बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं और लोड बढ़ने को लेकर अपनी शंकाएं दूर कर रहे हैं। उपखंड अधिकारी शामली विनीत वर्मा ने स्पष्ट किया कि विभाग सभी 2 किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का लोड नहीं बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि ये संदेश केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को भेजे गए हैं, जिनके यहां लगातार तीन महीने तक स्वीकृत क्षमता से अधिक बिजली लोड दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि 2 किलोवाट कनेक्शन पर लगातार 2.1 किलोवाट या उससे अधिक लोड इस्तेमाल होता है तो इसे अतिरिक्त भार माना जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं पर नियमों के अनुसार करीब 660 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त शुल्क लग सकता है। 3 किलोवाट कराने पर बिल में मामूली अंतर विनीत वर्मा ने बताया कि विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से कनेक्शन क्षमता 3 किलोवाट कराने की सलाह दे रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य उपयोग की स्थिति में 2 किलोवाट से 3 किलोवाट कनेक्शन कराने पर बिजली बिल में लगभग 27 रुपये का ही अंतर आएगा। स्वतः नहीं बढ़ाया जा रहा किसी का लोड उपखंड अधिकारी ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन की ओर से किसी भी उपभोक्ता का लोड अपने आप नहीं बढ़ाया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के यहां पिछले तीन माह से निर्धारित सीमा से अधिक खपत दर्ज हुई है, केवल उन्हीं को एसएमएस भेजकर वास्तविक लोड के अनुसार कनेक्शन अपडेट कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यालय पहुंचकर दूर कर सकते हैं शंकाएं बिजली विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं और शंकाओं का समाधान उपखंड कार्यालय में किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से लोगों को नियमों की जानकारी देकर सही क्षमता के अनुसार कनेक्शन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments