Tuesday, June 24, 2025
Homeराज्यबिहारशिक्षक ने कक्षा आठ के छात्रों को संस्कृत विषय के प्रति जागरूक...

शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्रों को संस्कृत विषय के प्रति जागरूक किया – Munger News



बड़हिया | पाली पंचायत के फदरपुर मध्य विद्यालय में सोमवार को स्वागत सप्ताह की शुरुआत हुई। पहले दिन संस्कृत शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कक्षा आठ के छात्रों को संस्कृत विषय के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को संस्कृत अनुवाद की पुस्तिका और कलम दी। इससे छात्रों में उत्साह देखा गया। पीयूष कुमार झा ने कहा कि संस्कृत सीखने के लिए अनुवाद का अभ्यास जरूरी है। शब्द रूप, धातु रूप, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास और कारक की जानकारी के लिए अनुवाद पुस्तिका का अभ्यास अनिवार्य है। इससे छात्र संस्कृत अनुवाद में दक्ष बन सकेंगे। सोमवार को पहले चरण में दस छात्रों को अनुवाद पुस्तिका दी गई। छात्रों ने क्रियाकोश का अभ्यास कर अनुवाद सीखने की शुरुआत की। शिक्षक की इस पहल से छात्र खुश हैं। पीयूष कुमार झा ने कहा कि संस्कृत के विकास से ही भारतीय संस्कृति का विकास संभव है। भास्कर न्यूज| मुंगेर अब मुंगेर विश्वविद्यालय में बिहार राज्य विवि सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित प्राचार्यों की नियुक्ति जल्द होगी। आयोग से यहां 12 प्राचार्य मिले हैं। काउंसलिंग विश्वविद्यालय में 19 मई को हो चुकी है। उसमें 12 में 10 प्राचार्य ही उपस्थित हुए। जो नहीं उपस्थित हुए, उन्हें भी विश्वविद्यालय ने पत्र भेजा है। मुंगेर विवि में 18 अंगीभूत कॉलेज हैं। सभी में प्रभारी प्राचार्य ही हैं। इधर बीच में प्राचार्यों की नियुक्ति को लेकर उच्च न्यायालय पटना में रिट याचिका दायर की गई थी। जो वापस ले ली गई। इसके बाद राज्यपाल सचिवालय ने निर्देश जारी किया कि प्राचार्य पद पर नियुक्ति जल्द की जाए। अब सबों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन कितनी तत्परता से इस आदेश को जमीन पर उतारते हैं। प्राचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी। दरअसल डॉ. सुहेली मेहता ने पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें चयन प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी। अब यह बाधा पूरी तरह समाप्त हो गई है। मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए राजभवन प्रतिनिधि के रूप में टीएमबीयू में ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. सुदामा कुमारी यादव मनोनीत की गई हैं। बता दें कि आयोग द्वारा अनुशंसित सूची में मुंगेर विवि के दो प्राध्यापक प्रो. कंचन गुप्ता एवं डॉ. देवेन्द्र राम शामिल हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments