Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में पेड़ से नीचे गिरने से शख्स की मौत: ताड़ी...

भोजपुर में पेड़ से नीचे गिरने से शख्स की मौत: ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था, बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा – Bhojpur News


भोजपुर में ताड़ के पेड़ से नीचे जमीन पर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ है। पेड़ से ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव की है।

.

मृतक की पहचान भगवान चौधरी(55) के तौर पर हुई है। ग्रामीण श्याम बिहारी चौधरी ने बताया कि भगवान चौधरी बगीचे में ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ रहा था। इस दौरान उसने सोचा कि डाल को पकड़कर ऊपर चढ़ जाएगए। लेकिन असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बगीचे में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल लाया गया।

घर में मचा कोहराम

मामले की सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी, पांच पुत्र सुरेश, महेश, सोनू , अजय, सूरज और एक बेटी ज्योति है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments