Friday, November 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजीNASA के Voyager 1 ने रचा इतिहास, धरती से '1 लाइट डे'...

NASA के Voyager 1 ने रचा इतिहास, धरती से ‘1 लाइट डे’ पहुंचने वाला पहला अंतरिक्षयान


NASA के Voyager 1 ने धरती की सतह से 1 लाइट डे यानी 1 प्रकाश दिन (करीब 25.9 अरब किलोमीटर) की दूरी पार करके इतिहास रच दिया है। यह पहला ऐसा मानव निर्मित यान बन गया है, जिसने अंतरिक्ष में इतनी ज्यादा दूरी तय की है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इस अंतरिक्षयान को 5 दशक पूर्व 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया था। 18 नवंबर 2026 यानी आज इस अंतरिक्षयान ने भारतीय समय के अनुसार शाम 3:46 बजे 1 लाइट डे की दूरी तय कर ली है।

Voyager 1 का सफर

नासा का यह अंतरिक्षयान 5 सितंबर 1977 को टाइटन IIIE-सेटॉर रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। इस अंतरिक्षयान को 5 साल के प्लेनेटरी मिशन के लिए लॉन्च किया गया था। यह अंतरिक्षयान 5 मार्च 1979 को करीब 0.78 अरब किलोमीटर दूर ज्यूपिटर (Jupiter) की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद 12 नवंबर 1980 को इसने शनि (Saturn) ग्रह की कक्षा में एंट्री ली थी। 25 अगस्त 2012 को Voyager 1 धरती से करीब 18.2 अरब किलोमीटर की दूरी तय करके Heliopause पहुंचा था। अब इसने 18 नवंबर 2026 को 25.9 अरब किलोमीटर की दूरी तय करके इतिहास रच दिया।

Voyager 1 के प्रमुख मिशन

NASA का अंतरिक्षयान ज्यूपिटर यानी बृहस्पति और शनि (Saturn) ग्रह की कक्षा में प्रवेश करके उनके और उनकी सैटेलाइट्स (चंद्रमाओं) की तस्वीरें और आंकड़े भेजे। इसकी मदद से ही इन ग्रहों को उनके सैटेलाइट्स के बारे में अध्ययन संभव हो पाया है।

इस अंतरिक्षयान की मदद से ही NASA शनि ग्रह के पास मौजूद टाइटन वायुमंडल की स्टडी करने में सफल हो पाया। इसकी स्टडी की मदद से ही यह पता चल पाया कि टाइटन के वायुमंडल में 90% नाइट्रोजन गैस है।

Voyager 1 फिलहाल सूर्य के प्रभाव क्षेत्र यानी हेलियोस्फीयर को पार कर ली है और यह स्टार्स के बीच के अंतरिक्ष यानी इंटरस्टेलर स्पेस में यात्रा कर रहा है।

Voyager 1 की खूबियां

NASA की वेबसाइट के मुताबिक, Voyager 1 का वजन 1592 पाउंड यानी लगभग 721.9 किलोग्राम है। इसमें 3 मल्टी-हंड्रेड वॉट रेडियोसोटोप थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर्स लगे हैं, जिनकी मदद से इस अंतरिक्षयान को बिजली मिलती है। इस अंतरिक्षयान को लॉन्च करने के लिए NASA ने Titan IIIE-सेंटॉर रॉकेट का इस्तेमाल किया था।

इसमें इमेजिंग साइंस सिस्टम (ISS), अल्ट्रावॉयलेट स्पेक्ट्रोमीटर (UVS), इंफ्रारेड इंटरफेरोमीटर स्पेक्ट्रोमीटर (IRIS), प्लेनेटेरी रेडियो एस्ट्रोनॉमी एक्सपेरिमेंट (PRA), फोटोपोलारीमीटर (PPS), कॉस्मिक रे टेलीस्कोप (CRS), रेडियो साइंस सिस्टम (RSS), लो एनर्जी चार्ज्ड पार्टिकल्स एक्सपेरिमेंट (LECP), प्लाज्मा वेव्स एक्सपेरिमेंट (PWS), प्लाज्म स्पेक्ट्रोमीटर (PLS) और ट्राईएक्सिअल फ्लक्सगेड मैग्नेटोमीटर (MAG) जैसे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स लगे हैं, जो डेटा कलेक्ट करने में इसकी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें – iQOO 16 जल्द भारत में होगा लॉन्च, सामने आया टीजर, मिलेगा सबसे तेज प्रोसेसर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments