Thursday, November 19, 2026
Homeटेक्नोलॉजी24 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo, कंपनी...

24 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo, कंपनी ने कंफर्म की डेट


Motorola Edge 70 Neo की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इस स्मार्टफोन को 24 नवंबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी Motorola Edge 70 सीरीज में पहले ही कई फोन भारत में लॉन्च कर चुकी है, जिनमें Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro Max आदि शामिल हैं। इस फोन को हाल ही में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है।

लॉन्च डेट कंफर्म

Motorola India ने अपने X हैंडल से Edge 70 Neo की लॉन्च डेट अनाउंस की है। कंपनी के द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो में फोन के कैमरा और प्रोसेसर आदि की डिटेल कंफर्म की गई है। यह फोन सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले वाले फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा और यह 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन चार कलर ऑप्शन ब्लैक, पिंक, ग्रीन और ब्लू में लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 70 Neo का डिजाइन इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ही होगा। फोन के बैक में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें दो सेंसर लगे हैं।

Motorola Edge 70 Neo के संभावित फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.78-इंच के 1.5K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस होगा। मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दे सकती है। इसमें 8GB/12GB LPDDR5X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरे की बात करें तो मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP मैक्रो सेंसर मिल सकता है। वहीं, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मदी है। इस फोन में कंपनी 7,000mAh की बैटरी दे सकती है। साथ ही, इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला का यह फोन Qualcomm SM7635 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आएगा। यह क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

यह भी पढ़ें – NASA के Voyager 1 ने रचा इतिहास, बना धरती से ‘1 लाइट डे’ दूर पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित यान





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments