खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में शिशवा गोलीकांड के एक आरोपी संतोष यादव ने शुक्रवार को चौथम थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।सोहरवा गांव निवासी संतोष यादव, जो लक्ष्मी यादव के पुत्र हैं, पर शिशवा
.
पुलिस लगातार इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।चौथम थाना प्रभारी अजीत कुमार ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश के कारण संतोष यादव ने आत्मसमर्पण किया। इस मामले में पहले भी कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
थाना प्रभारी अजीत कुमार ने आगे बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई तेज कर रही है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना और आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है।

