Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहारशेखपुरा में ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत: मुंडन समारोह में...

शेखपुरा में ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत: मुंडन समारोह में आई थी, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा – Sheikhpura News



शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में सड़क हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची मानसी कुमारी लखीसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के साथ मुंडन समारोह में शामिल होने आई थी।

.

शुक्रवार को सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मानसी को कुचल दिया। परिजन तुरंत उसे सदर अस्पताल ले गए। गिरिहिंडा चौक के पास तैनात हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने एस्कॉर्ट कर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार

हादसा तब हुआ जब मानसी सड़क किनारे एक दुकान से सामान लेने जा रही थी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यातायात थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सदाशिव साह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments