Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुडसंजय दत्त ने तानी बंदूक, सलमान खान की स्माइल ने लूटी महफिल,...

संजय दत्त ने तानी बंदूक, सलमान खान की स्माइल ने लूटी महफिल, The Seven Dogs का धमाकेदार टीजर OUT


Last Updated:

The Seven Dogs Teaser: सलमान खान और संजय दत्त ‘द सेवन डॉग्स’ से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं. मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का टीजर जारी किया, जिसमें संजय दत्त और सलमान खान की झलक देखने को मिली.

अरब फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान और संजय दत्त.

हाइलाइट्स

  • सलमान और संजय का इंटरनेशनल डेब्यू ‘द सेवन डॉग्स’ से होगा.
  • टीजर में संजय दत्त खलनायक लुक में और सलमान हैंडसम दिखे.
  • ‘द सेवन डॉग्स’ फिल्म का बजट 342 करोड़ रुपये है.

नई दिल्ली. सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. लेकिन यह कोई बॉलीवुड नहीं, बल्कि अरब फिल्म है जिसका नाम है ‘द सेवन डॉग्स’. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर शुक्रवार यानी 6 जून को रिलीज हो चुका. इसमें सलमान खान की पिनस्ट्राइप सूट में एक झलक दिखती है और संजय दत्त खलनायक जैसे लुक में नजर आ रहे हैं.

‘द सेवन डॉग्स’ के टीजर की शुरुआत में संजय दत्त नजर आते हैं, जो हाथ में बंदूक थामे एंट्री करते हैं. वह किसी पर गन ताने हुए दिखते हैं. उनके चेहरे में खौफनाक एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं, जो उनके किरदार को दिलचस्प और रहस्यमयी बना देता है. वहीं, बाद में सलमान खान की एंट्री फिल्मी स्टाइल में होती है. पिनस्ट्राइप सूट में वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं और उनके चेहरे पर स्माइल देखने को मिलती है.

सलमान खान-संजय दत्त का होगा कैमियो

टीजर में सलमान खान और संजय दत्त सिर्फ कुछ सेकंड्स के लिए दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी रोमांचक कैमियो की झलक देती है. सलमान और संजय फिल्म ‘द सेवन डॉग्स’ में कैमियो कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के सीन काफी अहम और प्रभावशाली होंगे.

क्या है द सेवन डॉग्स’ फिल्म की कहानी

वैरायटी के अनुसार, ‘द सेवन डॉग्स’ फिल्म की कहानी खालिद अल-अजाजी नाम के एक इंटरपोल अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो घाली अबू दाऊद को गिरफ्तार करता है. घाली एक गुप्त अंतरराष्ट्रीय अपराध संगठन ‘7 डॉग्स’ का मेंबर होता है. लेकिन एक साल बाद यह संगठन फिर से सक्रिय हो जाता है और मध्य पूर्व में ‘पिंक लेडी’ नामक एक नई ड्रग की तस्करी शुरू करता है. ऐसे में खालिद को मजबूरी में घाली के साथ हाथ मिलाना पड़ता है, क्योंकि वही अकेला व्यक्ति है, जिसके पास इस खतरनाक संगठन की अंदरूनी जानकारी है.

342 करोड़ की लागत में बनी है फिल्म

इस फिल्म में मिस्र (इजिप्ट) के फेमस स्टार्स करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज्ज लीड रोल्स में हैं. फिल्म का निर्देशन ‘बैड बॉयज 3 से मशहूर आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है. यह फिल्म सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख द्वारा प्रोड्यूस की गई है और इसका बजट 40 मिलियन डॉलर (करीब 342 करोड़ रुपये) है. खबरों के मुताबिक, सलमान खान और संजय दत्त को फिल्म में कैमियो के लिए इसलिए अप्रोच किया गया क्योंकि उनकी प्रोड्यूसर तुर्की अल-शेख से करीबी रिश्ता है.

homeentertainment

संजय ने तानी बंदूक, सलमान की स्माइल ने लूटी महफिल, The Seven Dogs का टीजर OUT



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments