Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानश्रीगंगानगर की गीताली की CLAT-2026 1st रैंक: बोलीं- रेगुलर स्टडी ही...

श्रीगंगानगर की गीताली की CLAT-2026 1st रैंक: बोलीं- रेगुलर स्टडी ही सफलता की कुंजी – Sriganganagar News


राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की 17 साल की गीताली गुप्ता ने CLAT-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। 119 में से 112.75 अंक प्राप्त कर टॉप करने वाली गीताली पहली स्टूडेंट हैं, जिन्होंने श्रीगंगानगर से CLAT में देश में नंबर-1 रैंक लाई है। उनकी इस

.

श्रीगंगानगर में गीताली का सम्मान किया गया।

गीताली गुप्ता ने सम्मान समारोह में कहा- ये जर्नी बिल्कुल आसान नहीं थी। परिवार के साथ-साथ लीगलएज के मेंटर्स और सपोर्ट की वजह से ही ये मुकाम हासिल हुआ। CLAT एस्पिरेंट्स को सलाह है कि बिना किसी प्रेशर के आगे बढ़ें। लॉ प्रोफेशन में आज ढेरों ऑप्शंस खुले हैं। ज्यादा घंटे पढ़ने से बेहतर है रेगुलर स्टडी करना। यही सफलता का सबसे बड़ा शॉर्टकट है।

गीताली ने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि उन्होंने फिक्स्ड घंटों की बजाय डेली टारगेट पूरा करने पर फोकस किया। बोर्ड एग्जाम के साथ CLAT की तैयारी बैलेंस करने में लीगलएज की क्लासरूम प्रोग्राम और डाउट सेशंस काफी मददगार रहे। गीताली का लक्ष्य अब NLSIU बेंगलुरु जैसे टॉप NLU में एडमिशन लेना है, जहां से वे कॉरपोरेट लॉ की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं।

लीगलएज के डायरेक्टर सुमित उचानी ने कहा- इस साल हमारे स्टूडेंट्स ने कमाल कर दिखाया है। ऑल इंडिया रैंक 1, 2 और 3 पर लीगलएज के स्टूडेंट्स का कब्जा है। गीताली की सफलता संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रेरणा है। श्रीगंगानगर जैसे शहर से टॉपर आना पूरे इंस्टीट्यूट के लिए गर्व की बात है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments