Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशश्री राम मंदिर खटलापुरा में 183वां अन्नकूट भंडारा आज: भजन संध्या,...

श्री राम मंदिर खटलापुरा में 183वां अन्नकूट भंडारा आज: भजन संध्या, छप्पन भोग और आतिशबाजी से जगमगाएगा मंदिर परिसर – Bhopal News


हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के बाद श्री राम मंदिर खटलापुरा, जहांगीराबाद में भक्ति और भोग का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मंदिर परिसर में मंगलवार, 21 अक्टूबर को 183वां विशाल भंडारा, अन्नकूट महोत्सव और दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन श्र

.

मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। आयोजन की शुरुआत प्रातःकालीन पूजा-अर्चना और भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के मनमोहक श्रृंगार दर्शन से होगी। दोपहर बाद भक्तों के लिए अन्नकूट भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें छप्पन भोग के रूप में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।

कार्यक्रम में आतिशबाजी भी की जाएगी।

शाम होते ही भक्ति रस में डूबी भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय और प्रसिद्ध कलाकार प्रभु भक्ति के गीत प्रस्तुत करेंगे। रात को मंदिर परिसर दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से आलोकित होगा। इस दौरान भव्य आतिशबाज़ी भी की जाएगी, जो पूरे जहांगीराबाद और आसपास के क्षेत्र को रोशन कर देगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 183 सालों से लगातार परंपरा के रूप में मनाया जा रहा है।

क्या होता है अन्नकूट महोत्सव अन्नकूट महोत्सव, जिसे गोवर्धन पूजा के नाम से भी जाना जाता है, एक हिंदू त्योहार है जो दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के क्रोध से बृजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था। इस खुशी में, हर साल अलग-अलग प्रकार के भोजन (जिन्हें ‘अन्नकूट’ कहा जाता है) बनाकर भगवान को चढ़ाए जाते हैं और बाद में प्रसाद के रूप में सभी में बांटा जाता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments