Last Updated:
मशहूर सिंगर ने 90 के दशक में करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘अच्छा सिला दिया’ और ‘संदेशे आते हैं’ जैसे गानों से बड़ी पहचान मिली. उन्होंने 30 साल से ज्यादा लंबे सफर में 32 भाषाओं में 6000 से ज्यादा गाने गाए. एक्टिंग में हाथ आजमा चुके सिंगर को ‘मॉडर्न रफी’ कहा जाता है. संगीत जगत में योगदान के लिए उन्हें 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. दिग्गज सिंगर ने साल 1993 की फिल्म ‘बेवफा सनम’ के गाने की रिकॉर्डिंग की पुरानी तस्वीरें शेयर करके अपने शुरुआती दिनों को याद किया.
नई दिल्ली: हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं, वे बॉलीवुड के सबसे चहेते गायकों में से एक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ पुरानी और खास तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने करियर के उन शुरुआती दिनों को याद किया, जब वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे.

सोनू निगम ने साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘बेवफा सनम’ के एक बेहद पॉपुलर गाने ‘मोहब्बत की कीमत अदा हम करेंगे’ को याद किया. उन्होंने बताया कि सितंबर 1993 में मुंबई के गोरेगांव में मौजूद मशहूर फिल्मिस्तान स्टूडियो में इस गाने की रिकॉर्डिंग हुई थी, जो उनके दिल के बहुत करीब है.(फोटो साभार: Instagram@sonunigamofficial)

सिंगिंग की दुनिया में सोनू का सफर 90 के दशक की शुरुआत में ही शुरू हो चुका था. बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में उनका पहला गाना साल 1993 की फिल्म ‘आजा मेरी जान’ का ‘ओ आसमानवाले’ था. इसके बाद उन्होंने एक टीवी सीरियल के लिए ‘हम तो छैला बन गए’ गाना भी गाया. (फोटो साभार: Instagram@sonunigamofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोनू निगम को असली पहचान और घर-घर में पॉपुलैरिटी ‘अच्छा सिला दिया’, ‘संदेशे आते हैं’ और ‘ये दिल दीवाना’ जैसे गानों से मिली. साल 1999 में आए उनके पर्सनल एल्बम ‘दीवाना’ ने तो म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा दी और उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. (फोटो साभार: Instagram@sonunigamofficial)

सोनू निगम ने 30 साल से भी लंबे इस शानदार करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपनी जादुई आवाज में देश-विदेश की 32 से ज्यादा भाषाओं में 6 हजार से भी ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है.(फोटो साभार: Instagram@sonunigamofficial)

संगीत की दुनिया में सोनू निगम के इसी बेमिसाल योगदान के लिए साल 2022 में भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म श्री’ सम्मान से नवाजा था. सोनू निगम को आज के दौर का ‘मॉडर्न रफी’ भी कहा जाता है, क्योंकि वे महान गायक मोहम्मद रफी साहब को अपना सबसे बड़ा आदर्श मानते हैं. (फोटो साभार: Instagram@sonunigamofficial)

सोनू सिर्फ गाने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग भी की. उन्होंने साल 2002 में आई मल्टी-स्टारर फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ से बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया था, जिसमें अक्षय कुमार, सनी देओल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े कलाकार शामिल थे. (फोटो साभार: Instagram@sonunigamofficial)

अगर फिल्म ‘बेवफा सनम’ की बात करें, तो यह गुलशन कुमार के डायरेक्शन में बनी एक सुपरहिट म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्म की कहानी एक मशहूर क्रिकेटर के बारे में थी, जिसे झूठे आरोप में जेल भेज दिया जाता है और उसकी मंगेतर उसे धोखा देकर किसी और से शादी कर लेती है. (फोटो साभार: Instagram@sonunigamofficial)

