सनी गुप्ता, संभल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल के दो थानों के गैंगस्टर को न्यायालय ने कारावास की सजा सुनाते हुए अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय से सजा पाने वाले गैंगस्टर में एक गाजियाबाद का और दूसरा अमरोहा का रहने वाला है। न्यायालय ने दोनों को पांच-पांच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
शनिवार को जनपद संभल की कोतवाली चंदौसी स्थित जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट ने थाना चंदौसी के गैंगस्टर बाबू उर्फ़ सरफराज उर्फ़ सरताज पुत्र शौकत उर्फ़ लियाकत निवासी मौहल्ला कागजी, थाना चंदौसी हाल निवासी मौहल्ला मुगल गार्डन मसूरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹5000 के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं थाना असमोली के गैंगस्टर नीतू पुत्र परम सिंह जाट निवासी पतली थाना आदमपुर जनपद अमरोहा को 3 वर्ष 10 माह के कारावास की सजा सुनाते हुए ₹5000 के अर्थदंड से दंडित किया है।

दोनों गैंगस्टर को न्यायालय से सजा दिलाने में एसपीओ धनंजय पांडेय, कोर्ट मोहिर्रर हेड कांस्टेबल सचिन एवं पैरोकार हेड कांस्टेबल इच्छाराम की अहम भूमिका रहीं।

