Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसऊदी से पति ने फोन पर दिया तीन तलाक: मेरठ में...

सऊदी से पति ने फोन पर दिया तीन तलाक: मेरठ में पत्नी को घर से निकाला, सास पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच शुरू – Meerut News


मेरठ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़िता का शादी के दौरान का फोटो।

मेरठ के मवाना में एक महिला को उसके सऊदी अरब में रह रहे पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। मोहल्ला हीरालाल की रहने वाली रोशनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना 22 जून 2025 की सुबह की है। रोशनी का आरोप है कि उसकी सास इशरत ने उस पर हमला किया। सास ने उसका गला दबाया और मारपीट की। कुछ मोहल्ले वाले भी मौके पर आए, लेकिन सास का आक्रामक व्यवहार जारी रहा।

इसी दौरान सऊदी अरब में नौकरी कर रहे पति आमिर ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर निकाह तोड़ दिया। रोशनी के पास इस तलाक की ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है।

पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मवाना थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला के पति ने सऊदी अरब से दिया फोन पर तीन तलाक।

महिला के पति ने सऊदी अरब से दिया फोन पर तीन तलाक।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments