कानपुर देहातकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कानपुर देहात में प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। अकबरपुर माती स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में न्याय और अन्याय का संघर्ष चल रहा है।
श्यामलाल पाल ने हरदोई की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय लड़की के साथ खेत में दुष्कर्म हुआ। आरोपी स्थानीय विधायक के संरक्षण में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को न पुलिस से और न ही जिलाधिकारी से कोई मदद मिल रही है।
राज्यसभा चुनाव से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला गया। इससे पहले भी तीन विधायकों को इसी कारण से निष्कासित किया जा चुका है।
श्यामलाल पाल ने मुजफ्फरनगर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक दरोगा ने बंदूक दिखाकर महिलाओं को वोट डालने से रोका। उन्होंने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भाजपा को अयोध्या से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रभक्तों और रामभक्तों पर अत्याचार का आरोप लगाया।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विद्यालयों को बंद कर रही है। उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार आने पर बंद विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

